scriptweather update: सर्द बर्फीली हवाओं से कांपा शहर, बादलों ने बढ़ाई बेचैनी | today weather update in mp, cold icy wind alert | Patrika News
जबलपुर

weather update: सर्द बर्फीली हवाओं से कांपा शहर, बादलों ने बढ़ाई बेचैनी

सर्द बर्फीली हवाओं से कांपा शहर, बादलों ने बढ़ाई बेचैनी
 

जबलपुरJan 15, 2022 / 01:55 pm

Lalit kostha

Weather alert :  अलसुबह से छाया रहा घना कोहरा, हाइवे पर हेड लाइट जलाकर रैंगते रहे वाहन

Weather alert : अलसुबह से छाया रहा घना कोहरा, हाइवे पर हेड लाइट जलाकर रैंगते रहे वाहन

जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के बार-बार आ रहे प्रभाव से मौसम में उतार-चढ़ाव आ रहा है। शुक्रवार को बादल हटने और सर्दी बढऩे का अनुमान था। लेकिन मौसम ने करवट ली और बादलों ने एक बार फिर डेरा डाल दिया। इसके कारण पारा ज्यादा नीचे नहीं आ सका। सर्द हवा के कारण मौसम में ठंड का एहसास हो रहा है। तेज गति से चल रही हवा से सिहरन हुई। बादल मंडराने से एक बार फिर से गरज चमक और बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। शनिवार को संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर वर्षा या गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है।

READ MUST: मप्र में नियम-कायदे ताक पर रखकर तन रही हैं कॉलोनी, जानें कहां हो रहा ये

काले बादलों ने फिर डाला डेरा, सर्द हवा से ठंडक
शहर में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। यह 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे बना रहा। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य के बराबर रहा।

READ MUST: मकर संक्रांति स्पेशल: देशभर में प्रसिद्ध है यहां की चिक्की, गजक, बहुत है डिमांड

अभी कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अभी एक साथ दो सिस्टम सक्रिय हैं। इसमें हरियाणा के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। तमिलनाडु, दक्षिण- पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी कोंकण क्षेत्र में अन्य चक्रवाती गतिविधि है। इसके बाद 16 और 18 जनवरी को एक के बाद एक दो और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आने का अनुमान है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो