#Trending_Fashion फेस्टिवल सीजन में आया स्पेशल कलेक्शन, वाइब्रेट कलर्स और इंडो-वेस्टर्न लुक
जबलपुर. गणेशोत्सव और हरतालिका तीज से फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है। गणेशोत्सव के कुछ ही समय बाद गरबा नाइट और नवरात्रि का माहौल छा छाएगा। हर त्योहार के रंग में रंगने के लिए सिटी गर्ल्स और लेडीज तैयार हैं। ऐसे में सिटी मार्केट में फैशन के ट्रेंड भी अलग नजर आ रहे हैं। फेस्टिवल सीजन में जहां वाइब्रेंट कलर्स की डिमांड बढ़ी हुई नजर आ रही है, वहीं मार्केट में इंडो वेस्टर्न पैटर्न के ड्रेसेज पसंद किए जा रहे हैं।
चटख रंग वाले ड्रेसेज की खरीदारी
फेस्टिवल सीजन में चटख रंगों की डिमांड सिटी गर्ल्स के बीच बढ़ चुकी है। डार्क रेड, यलो, ऑरेंज, ग्रीन, पिंक और रॉयल ब्लू कलर्स के आउटफिट्स टॉप पर्चेजिंग में शामिल हैं। सिटी गर्ल्स का कहना है कि नवरात्रि में वैसे भी ट्रेडिशनल ड्रेसेज पसंद किए जाते हैं, ऐसे में अनारकली कुर्ती एंड लॉग्स कुर्ती विद पलाजो की डिमांड अधिक है।
इंडो वेस्टर्न का स्टाइल
त्योहारों में ट्रेडिशनल पैटर्न की वैरायटीज सबसे ज्यादा नजर आ रही है। इन दिनों मैरिड के साथ अनमैरिड गर्ल्स में साड़ी ड्रेपिंग का ट्रेंड नजर आता है। वे हर ओकेशन में सिम्पल साड़ी पहनना पसंद कर रहीं हैं। अनुश्री गुप्ता कहती हैं कि इंडो वेस्टर्न लुक के लिए जहां सिम्पल सलवार सूट और कुर्ती सेट प्रिफर करती हैं, वहीं घर में पूजा के लिए साड़ी लुक कैरी करती हैं।
इन ड्रेसेज की डिमांड
●रिब्ड क्रॉप टॉप विद पलाजो एंड स्कर्ट
●फ्रंट कट कुर्ती
●रफल साड़ी
●ऑफ शोल्डर टॉप
●फ्लोर टचिंग कुर्ता
●ब्रोकेड एंड जैक्वॉर्ड पैटर्न
●कुर्ती एंड पलाजो
●शॉर्ट कुर्ती एंड स्कर्ट