27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहर किनारे गड्ढे में डूबकर दो बालकों की मौत

पाटन थानांतर्गत भौरदा गांव में हुई हृदय विदारक घटना, उधर, चरगवां में ट्रैक्टर की टक्कर से एक ही गांव के दो युवकों की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Santosh Kumar Singh

•

Updated: 18 Oct 2020, 1:05 AM IST

Children Death Because Of Drowning In river

परिवार के साथ चार धाम की यात्रा पर गया बालक तालाब में डूबा, गांव में मातम

जबलपुर। पाटन थानांतर्गत भौरदा गांव में शनिवार शाम को हृदयविदारक घटना सामने आयी। पांच और आठ वर्ष के दो मासूमों की नहर किनारे खेत में बने गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। पुलिस को शाम 7.30 बजे हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दोनों शवों को पीएम के लिए भिजवाते हुए प्रकरण जांच में लिया है। वहीं चरगवां के भौतिया गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से गांव के दो युवकों की मौत से कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार संतलाल यादव और बलराम कुशवाहा ने बताया कि शाम चार बजे के लगभग वे जवारा बोने के लिये परिवारजनों के साथ मिट्टी लेने गांव से लगभग एक किमी दूर नहर के किनारे खेत गए थे। साथ में दोनों के बेटे विराज यादव (8) और गोविंद कुशवाहा (5) भी थे। मिट्टी लेकर लौटते समय रास्ते में विराज और गोविंद शौच के लिए रूक गए थे। शौच के बाद लौटे तो कहा कि पूजा करनी है, अच्छे से हाथ मुंह धो कर आओ। इसके बाद शाम लगभग 5.30 बजे तक दोनों नहीं आए। यह सोचकर कि दोनों गांव चले गए होंगे, वे भी पूजा पाठ कर मिट्टी लेकर घर पहुंचे । दोनों घर नहीं पहुंचे थे। गांव में तलाश किया, पता न चलने पर फिर खेत गए। वहां नहर किनारे खेत में बने सात फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में दोनों का शव उतरा रहा था। दोनों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

IMAGE CREDIT: patrika

उधर, चरगवां में ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवकों की मौत
चरगवां थानांतर्गत भौतिया गांव के पास शनिवार सुबह 11 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार युवकों में भौतिया गांव निवासी विष्णु गौड़ (20) और राजेंद्र गौड़ (22) थे। दोनों खेतों से काम कर घर लौट रहे थे। तब ये हादसा हुआ। हादसे की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए भिजवाते हुए चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर जान लेने का प्रकरण दर्ज कर लिया।