7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल बोलेः मंडी की लूट हटाने का काम करेंगे तीनों कृषि कानून

-नशामुक्ति पर कहा, यह सबकी जिम्मेदारी

less than 1 minute read
Google source verification
,Union Tourism Minister Prahlad Patel

Modi cabinet: मोदी कैबिनेट में शामिल हुए मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता,Union Tourism Minister Prahlad Patel

जबलपुर. एक तरफ जहां किसान केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून को वापस लेने के लिए लगातार 72 दिन से दिल्ली की सीमा पर डटे हैं। इसमें पंजाब सहित कई राज्यों के किसान शामिल हैं। शनिवार को उन्होंने देश व्यापी रोड ब्लॉक का ऐलान किया है। चक्काजाम जगह-जगह चल भी रहा है। वहीं केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को सही ठहराया है। उन्होंने कहा है कि ये तीनों कानून मंडी की लूट हटाने का काम करेंगे।

पर्यटन मंत्री पटेल ने जबलपुर में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। दरअसल विरोधियों का मुद्दा कृषि कानून नहीं है, उनके विरोध का मुख्य कारण मोदी हैं। जिनकी विकासपरख नीति के खिलाफ हैं विरोधी।

उन्होंने बताया कि सिंगौरगढ़ किले के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार ने 26 करोड़ की राशि आवंटित की है। उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर जबलपुर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन शहीद स्मारक में एक मार्च से छह मार्च तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 और 7 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद का जबलपुर दौरा है। राष्ट्रपति जबलपुर और सिंगौरगढ़ का दौरा करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति जबलपुर में एएसआइ के सर्किल ऑफिस का उद्घाटन करेंगे।

प्रदेश की पूर्व सीएम व पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के शराबबंदी पर पर्यटन मंत्री का कहना था कि हम तो हमेशा से मानते हैं कि नशामुक्ति के लिए काम होना चाहिए। नशामुक्ति चर्चा का विषय होना चाहिए। नशामुक्ति के लिए काम करना सभी की जिम्मेदारी है।