7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्ज दिया 16 हजार, ब्याज के नाम पर वसूले 55 हजार, मांग अभी जारी

-सेवानिवृत्त सीओडी कर्मी की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस-आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
usurper

usurper

जबलपुर. शहर मानों जालसाजों का अड्डा बन गया है। और तो और सबके निशाने पर सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक ही हैं। कोई पीएम आवास दिलाने के नाम पर लोगों को ठग रहा तो कोई बतौर कर्ज मामूली रकम दे कर हजारों वसूलने के चक्कर में पड़ा है। अब एक सेवानिवृत्त सीओडी कर्मचारी को महज 16 हजार रुपये कर्ज देकर उनसे मय ब्याज 55 हजार वसूलने और अभी मूल धन व ब्याज की मांग की जा रही है। इस संबंध में पूछताछ करने पर धमकी भी दी जा रही है। ऐसे में पीड़ित बुजुर्ग ने हिम्मत दिखा कर पुलिस में शिकायत की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि बापूनगर रांझी निवासी डी राजा राव (62वर्ष) सीओडी (सुरक्षा संस्थान सेंट्रल आर्डनेंस डिपो) के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। जनवरी 2018 में इनकी माली हालत बिगड़ी और कुछ रुपयों की जरूरत महसूस हुई तो अपने सहकर्मी अशोक गोटिया से बातचीत की। अशोक ने उन्हें बताया कि रामनगर निवासी अशोक कुमार बेन ब्याज पर पैसे देता है। अशोक गोटिया के साथ डी राजा राव ब्जाय पर रुपए देने वाले अशोक बेन के पास पहुंचे। डी राजा राव ने जरूरत के मुताबिक सात महीने में कुल 16 हजार 500 रुपए उधार लिए।

ये भी पढ़ें- PM आवास के नाम पर अनेक senior citizen को बनाया ठगी का शिकार

इस उधारी पर आरोपी अशोक कुमार बेन, डी राजा राव से 10 प्रतिशत ब्याज लेता रहा। डी राजा राव अब तक अशोक बेन को 1650 रुपए प्रति माह ब्याज देते रहे। बीच-बीच में वे दो हजार व एक हजार रुपए भी देते थे। अब तक वह उसे 55 हजार रुपए लौटा चुके हैं। लेकिन कर्ज खत्म ही नहीं हो रहा। आरोपी अशोक कुमार बेन और उसका बेटा विजय उर्फ बिज्जू अब भी ब्याज की रकम और मूलधन मांगने का दबाव डाल रहे थे। पिता-पुत्र अक्सर उसके मोबाइल पर कॉल कर धमकी भी देते रहे।

डी राजा राव के मुताबिक आरोपी अशोक बेन और उसका बेटा बिज्जू अक्सर उनके घर पहुंचकर उनकी गाड़ी उठाने की धमकी देते रहे। दोनों की प्रताड़ना से वे तंग आ कर उन्होंने रांझी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इस संबंध में रांझी पुलिस ने बुधवार की देर रात आरोपी अशोक बेन व उसके बेटे विजय के खिलाफ संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। टीआई आरके मालवीय के मुताबिक दोनों से पूछताछ की जा रही है।