25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर का वास्तु दोष दूर करने का सबसे अच्छा मुहूर्त आज, इस चौघडिय़ा में करें पूजन: पंचांग

घर का वास्तु दोष दूर करने का सबसे अच्छा मुहूर्त आज, इस चौघडिय़ा में करें पूजन: पंचांग

2 min read
Google source verification
vastu tips in hindi

vastu dosh nivaran today shubh muhurat with panchang

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441 , मु.मास : जमादि उल , उस्सानी 08, अयन : उत्तरायण , ऋतु : शिशिर ऋतुु , मास : माघ, पक्ष : शुक्ल पक्ष ,
तिथि - सूर्योदय से रात्रि 09.19 मि. तक रिक्ता संज्ञक नवमी तिथि रहेगी पश्चात पूर्णा संज्ञक दशमी तिथि लगेगी। नवमी तिथि में दुर्गा की पूजा करके मनुष्य इच्छापूर्वक संसार-सागर को पार कर लेता है तथा संग्राम और लोकव्यवहार में वह सदा विजय प्राप्त करता है। दशमी तिथि को यम् की पूजा करनी चाहिए, वे निश्चित ही सभी रोगों को नष्ट करने वाले और नरक तथा मृत्यु से मानव का उद्धार करने वाले हैं।
योग- सूर्योदय से अर्धरात्रि 06.13 मि. तक ब्रह्म योग रहेगा पश्चात ऐन्द्र योग लगेगा। ब्रह्म योग के स्वामी अश्विनी कुमार माने जाते हैं जबकि ऐन्द्र योग के स्वामी पित्तरदेव माने गए हैं।
विशिष्ट योग- इन दोनों योग को भी शुभ माना जाता है। किसी भी मंत्र के जप तप की शुरुआत ब्रह्म योग में करना चाहिए। पितृ कार्य एवं तर्पण आदि के लिए ऐन्द्र योग शुभ माना जाता है।
करण- सूर्योदय से प्रात: 08.42 मि. तक बालव नामक करण रहेगा पश्चात कौलव नामक करण लगेगा। इसके पश्चात तैतिल नामक करण लगेगा।
नक्षत्र- सूर्योदय से अर्धरात्रि 12.51 मि. तक मिश्र साधारण कृत्तिका नक्षत्र रहेगा पश्चात धु्रव स्थिर रोहिणी नक्षत्र लगेगा। फसल की बुवाई, मढ़ाई, कटाई, हल चलाना, वृक्षारोपण जैसे कार्यों के लिए कृतिका नक्षत्र
उपयुक्त होते हैं। मकान, दुकान, मठ, मंदिर, रेललाइन, गुफा, छत, कुआं, सडक़ और जल संबंधी कार्य रोहिणी नक्षत्र में करना शुभ रहता हैं।

आज के मुहूर्त - अनुकूल समय में नए मकान की वास्तुशांति करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - प्रात: 07.06 मि. से 08.29 मि. तक अमृत का चौघडिय़ा रहेगा। प्रात: 09. 52 मि. से 11.15 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा एवं दोप. 02.00 मि. से सायं: 06.09 मि. तक क्रमश: चंचल लाभ व अमृत के चौघडिय़ा रहेंगे।
व्रत/पर्व - श्रीहरि जयंती। माधवाचार्य जयंती। महानन्दा नवमी। श्रीहरसू ब्रह्म जयंती (चैनपुर , कैमूर)।
चंद्रमा - सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक चंद्रमा पृथ्वी तत्व की
वृषभ राशि में रहेंगे।
दिशाशूल - पूर्व दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन पूर्व दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)।
राहु काल - प्रात: 08.29.35 से 09.52.24 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
आज जन्म लिए बच्चे- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (ई, उ, ए, ओ)
अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्मे बच्चों का जन्म सोने के पाए में होगा। सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक वृषभ राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से प्रतिभाशाली होंगे। सामान्यत: इनका भाग्योदय करीब 26 वर्ष की आयु में होगा। ऐसे जातक दृढ़ निश्चयी होंगे। स्वकार्य में कुशल व कूटनीतिज्ञ होंगे। भाग्यवादी होने के साथ ही
राजनीति में उत्कृष्ट कार्य करेंगे। वृषभ राशि के
जातक को सहज भाव नहीं छोडऩा चाहिए। हमेशा दम्भी प्रवृत्ति से भी बचकर रहना चाहिए।