
veg manchurian recipe in hindi by shweta singh thakur
जबलपुर। बाहर का खाना खाने का मतलब सेहत को नुकसान पहुंचाना है। ऐसे में घरों के बने खाने पर ही कॉन्संट्रेट करना ही बेहतर है। चायनीज खाने के शौकीन शहर में बहुत बड़ी संख्या में हैं। किंतु बाहर से बना खाना लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए श्वेता सिंह ठाकुर जो कि एक कुशल गृहणी हैं, हमें वेज मंचूरियन बनाना सिखा रही हैं। श्वेता सिंह का कहना है कि यदि आप रोज एक ही तरह के खानपान से उकता गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई करें और घर पर बनाएं वेज मंचूरियन।
जानिए वेज मंचूरियन बनाने की विधि-
सामग्री: वेजीटेबल बॉल्स के लिए- पत्ता गोभी -2 कप (बारीक कटी हुई),
मटर- 1/4 कप (उबाल कर मैश की हुई), गाजर- 1/4 कप (कद्दूकस की हुई),
हरा प्याज- 2 (बारीक कटे हुए), मैदा-2 बड़े चम्मच, कॉर्नफ्लोर- 2 बड़े चम्मच, हरी मिर्च- 1 छोटा चम्मच (कटी हुई), लहसुन- 2 छोटे चम्मच (कटे हुए), तेल- तलने के लिए और नमक- स्वाद के अनुसार।
सॉस के लिए- उबली हुई सब्जियों का रस- 1 कप, हरी मिर्च-2 छोटे चम्मच (कटी हुई),
लहसुन-2 छोटे चम्मच (कटे हुए), अदरक- 1 छोटा चम्मच (कटी हुई), सोया सॉस- 1 बड़ा कप, शक्कर-1 छोटा चम्मच, तेल-2 बड़े चम्मच और नमक- स्वाद के अनुसार।
विधि: सबसे पहले वेजिटेबल बॉल्स के लिए निकाली गई सामग्री को मिलाकर अच्छी तरह से गूंथ लें। यदि आवश्यक लगे तो मिश्रण में थोड़ा सा पानी छिडक़ें। सामग्री को अच्छी तरह से गुंथ जाने पर उसकी मनचाही आकार की बॉल्स बना लें। इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें इन बॉल्स को हल्की भूरी होने तक तल लें। इसके बाद मंचूरियन सॉस बनाएं।
मंचूरियन सॉस बनाने की विधि- मंचूरियन सॉस बनाने के लिए पैन में दो बड़े चम्मच तेल लें और उसे गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भून लें। इसके बाद इसमें सब्जियों का रस, कॉर्नफ्लोर, शक्कर, नमक और सोया सॉस डाल कर कुछ देर पकाएं। सब्जी में ग्रेवी रखनी है, तो सब्जियों का रस या पानी एक कप और डाल दें और पकने दें।
मिश्रण अच्छी तरह से पक जाए तो इसमें वेजिटेबल्स बॉल्स को डाल दें और उसे हल्की आंच में 5 मिनट पकनें दें। लीजिए वेज मंचूरियन तैयार है।
Published on:
27 May 2019 03:41 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
