
vehicle factory of MP
जबलपुर। वीकल फैक्ट्री जबलपुर (वीएफजे) में अब चार शिफ्ट में काम होगा। कर्मचारी बुधवार से नई व्यवस्था के तहत काम करेंगे। शिफ्ट के मद्देनजर कर्मचारियों के आने-जाने के लिए गेट भी तय किए गए हैं। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने और कर्मचारियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर यह निर्णय किया गया है। फैक्ट्री के वक्र्स मैनेजर नित्येश शर्मा ने वरिष्ठ महाप्रबंधक की ओर से यह आदेश जारी किया है। महिला कर्मचारियों के लिए भी समय तय किया गया है।
ये है शिफ्ट
आदेश के अनुसार 10 से 13 जून तक यह शिफ्ट चलेगी। पहली पाली सुबह 7.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक, दूसरी पाली सुबह आठ से शाम पांच बजे, तीसरी पाली सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक और चौथी शिफ्ट सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। फैक्ट्री प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को उनकी शिफ्ट से अवगत करा दिया है। महिला कर्मचारी सुबह 8.15 बजे से शाम 4.45 बजे तक काम करेंगी।
Published on:
09 Jun 2020 10:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
