7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो : स्टेशन पर दिखा दक्षिण का पहनावा, संस्कृति के भी हुए दर्शन

वीडियो : स्टेशन पर दिखा दक्षिण का पहनावा, संस्कृति के भी हुए दर्शन  

less than 1 minute read
Google source verification
Video: South dress

Video: South dress

जबलपुर . दक्षिण भारत से चलकर पूरे मध्य भारत से गुजरने वाली काशी-तमिल संगम की दूसरी ट्रेन सोमवार शाम 4 बजे जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना को देखकर लोग अभिभूत हो गए। ट्रेन के तीन वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच में सवार काशी-तमिल संगम के प्रतिनिधियों का स्टेशन पर स्वागत किया गया। चंदन, चुनरी, गुलाब के साथ दक्षिण की धुन सुनकर ट्रेन में सवार यात्री खुद को रोक नहीं पाए और दिल खोलकर थिरके। इस दौरान दक्षिण भारत की संस्कृति, बोली, पहनावा भी दिखा।

एर्नाकुलम-पटना सुपरफास्ट ट्रेन के जबलपुर पहुंचने पर रेल प्रशासन ने यात्रियों का किया स्वागत

ट्रेन के जबलपुर पहुंचने पर रेलवे के मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, देवेश सोनी, स्टेशन डायरेक्टर मृत्युंजय कुमार, आरपीएफ कमांडेंट अरुण त्रिपाठी, रेलवे के चिकित्सक डॉ. रविशंकर मीना और अधिकारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। डीआरएम विवेक शील के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्व रंजन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया। यादव महिला समाज की जिलाध्यक्ष सुमन सिंह यादव, रचना यादव, सविता यादव, सीमा सिंह सहित सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी यात्रियों का स्वागत किया। डीआरएम विवेक शील और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्व रंजन ने कहा कि काशी-तमिल संगमम 2022 आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरकार की एक पहल है। इसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना में तमिल भाषा के साथ भारतीय संस्कृति का उत्सव मनाया जा रहा है।