3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा को वोट दी तो खैर नहीं…आशा कार्यकर्ताओं से बोला स्वास्थ्य अधिकारी

भाजपा को वोट दी तो खैर नहीं...आशा कार्यकर्ताओं से बोला स्वास्थ्य अधिकारी

less than 1 minute read
Google source verification
voters.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

जबलपुर। आशा कार्यकर्ताओं ने मतदान के एक सप्ताह बाद विक्टोरिया जिला अस्पताल के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन पर चुनाव के दौरान भाजपा को वोट नहीं देने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। मंगलवार को प्रदर्शन कर ओमती थाने में भी शिकायत की। डीपीएम ने आरोपों को आधारहीन और मनगढ़ंत बताया है।

आशा कार्यकर्ताओं ने विक्टोरिया अस्पताल में किया प्रदर्शन
एक सप्ताह बाद आरोप, अधिकारी ने भाजपा को वोट न देने का दबाव डाला

आशा कार्यकर्ता संगठन की महासचिव पूजा कनौजिया, सुमन पाली, सुषमा, प्रीति विश्वकर्मा के नेतृत्व में विक्टोरिया अस्पताल में प्रदर्शन किया गया। उन्होने आरोप लगाया कि डीपीएम विजय पांडे कार्यकर्ताओं को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हैं।

READ MORE- लाइव वीडियो: राहगीरों की जान दांव पर लगाकर हो रहा फ्लाईओवर का निर्माण

यहां नर्मदा खुद बनाने आती हैं शिवलिंग, देश में एकमात्र शिव विवाह की प्रतिमा

कार्यकर्ताओं ने यह आरोप भी लगाया कि नगरीय निकाय चुनाव मेें डीपीएम ने भाजपा को वोट नहीं देने का दबाव डाला था। ओमती थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई। आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए डीपीएम पांडेय ने कहा कि कुछ आशा कार्यकर्ता काम नहीं कर रही हैं। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक नहीं ला रही हैं। कोविड काल के दौरान का भी इंसेंटिव मांग रही हैं। कार्यकर्ताओं पर जब कार्रवाई की गई तो उनपर आरोप लगाए जाने लगे हैं।

READ MORE-
जबलपुर का सरकारी कॉलेज: जो शरारतों में अव्वल लेकिन दीं नामी हस्तियां

सावन माह स्पेशल: देश भर में प्रसिद्ध हैं इस शहर के शिवलिंग

Story Loader