20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर

नगर निगम के दफ्तर के नीचे पानी की बर्बादी

नगर निगम जोन क्रमांक एक कार्यालय के नीचे बिना टोंटी के पाइप लाइन से बह रहा लगातार पानी, न अधिकारियों को परवाह न कर्मचारियों को ध्यान

Google source verification

जबलपुर। सरकारी महकमे से लेकर सामाजिक संगठन, जागरूक नागरिक पानी की बर्बादी रोकने के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। संस्थाएं जल है तो कल है की भावना के साथ काम कर रहीं हैं। नगरीय निकाय भी जल बचाने का संदेश देतीं हैं, लेकिन जबलपुर नगर निगम के सम्भाग क्रमांक एक के कार्यालय के नीचे स्थिति उलट नजर आ रही है। यहां पाइप लाइन से जुड़े प्लास्टिक के पाइप से लगातार पानी बह रहा है। इसमें टोंटी नहीं लगी है। यह नजारा 30 मार्च 2023 का है। यहां नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों का निरंतर आना-जाना बना हुआ है। इनमें से कईयों की बाइक भी इस बहते पानी के पास ही खड़ी की जा रही हैं। फिर भी पानी की इस बर्बादी को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।