7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी की आहट: दोपहर में अब चुभने लगी धूप, पारा सामान्य से ज्यादा

गर्मी की आहट: दोपहर में अब चुभने लगी धूप, पारा सामान्य से ज्यादा
less than 1 minute read
Google source verification
summer

weather change summer arrive, temperature high today in jabalpur

जबलपुर। हवा का रुख बदलने से शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट ली। दोपहर में तेज धूप हुई। दिन में पारे ने भी उछाल भरी। पश्चिमी हवा चलने से नमी के साथ सूरज की किरणों की हल्की तपिश महसूस हुई। पारा करीब चार डिग्री उछलकर सामान्य से ऊपर हो गया। बीच-बीच में उत्तरी हवा ने कुछ-कुछ देर असर दिखाया। इससे हवा में हल्की ठंडक बनी रही।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री था। गुरुवार को अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से चार डिग्री ऊपर बना रहा। न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री बढकऱ 14 डिग्री हो गया। यह सामान्य से एक डिग्री नीचे बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 51 और शाम को 18 प्रतिशत थी।

हवा की दिशा बदली
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा में परिवर्तन हो रहा है। इससे तापमान में कुछ उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को मौसम शुष्क बने रहने की सम्भावना है। अभी एक-दो दिन दिन के तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।