
UP Weather: मौनी अमावस्या के दिन आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम?..
weather forecast : मौसम का मिजाज बार बार बदल रहा है। ठंडी हवा के झोंके एक बार फिर दस्तक दे रहे हैं। इसके चलते रात का तापमान बीते दो दिन से 7 डिग्री के इर्दगिर्द चल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी ठंड अपना तीखा असर कम से एक सप्ताह और दिखाएगी। फरवरी की शुरुआत में जबलपुर सहित संभाग के जिलों में मावठा गिर सकता है। इस दौरान कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबांदी होगी। जबलपुर में बुधवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, 29 जनवरी और 1 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। 1 से 4 फरवरी के बीच प्रदेश के पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 29 जनवरी को कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।
बर्फ़ीली हवा से मंगलवार को भी रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से कम रहा। यह 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। इससे रात को खासी ठंड रही। दिन मे ठंडी हवा व धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान स्थिर रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य था। सुबह शाम हल्की ठंड बनी हुई है।
Published on:
29 Jan 2025 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
