
Weather: Strong sunshine from morning, strong rain in afternoon
जबलपुर.
पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को दोपहर शहर में हल्की वर्षा हुई। कुछ देर की बारिश में ही 8.8 मिमी पानी बरस गया। बारिश के बाद भी आसमान में काले बादल मंडराते रहे। उसके बाद आयी नमी भरी हवा से मौसम पूरी तरह बदल गया। दो-तीन दिन से दोपहर में उमस और गर्मी से बेचैन लोगों को राहत मिली। बंगाल की खाड़ी में तूफान अम्फान से आए परिवर्तन के बाद नमी भरी हवा शहर तक आयी। अरब सागर से नमी युक्त हवा आने का सिलसिला भी जारी रहा। इससे हवा में ठंडक आ गई। शाम को शीतल हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया।
बूंदाबांदी और हवा में नमी से तापमान में गिरावट आयीं। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस था। रविवार की देर रात हल्की वर्षा और सुुबह के समय बादलों के बने रहने से तापमान में गिरावट आयी। सोमवार को पारा लुढ़कर 26.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से नीचे बना रहा। अधिकतम तापमान भी मामूली गिरावट के साथ 41 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य के बराबर बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 46 प्रतिशत और शाम को 52 प्रतिशत थीं। दक्षिण पूर्व हवा पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से चली।
पूर्वी विदर्भ के ऊपर चक्रवात-
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ। पूर्वी विदर्भ के ऊपर बने चक्रवात के कारण भी मौमस प्रभावित है। हल्की वर्षा और हवा की दिशा बदलने से गर्मी कम महसूस हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार तक शहर में रहने की सम्भावना कम है। इसके बाद तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है
Published on:
18 May 2020 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
