3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather News MP : 58 घंटों बाद फिर लौटकर आएगा मानसून, कई जिलों में जमकर होगी बारिश

Weather News MP : बंगाल की खाड़ी में नया स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से भोपाल, ग्वालियर, चंबल, रीवा, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification
rain.jpg

Weather News MP : बीते 3 दिनों से प्रदेश से रूठे बादल एक बार फिर लौटकर आएंगे और जमकर बारिश का दौर शुरु होगा। ये जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में 22-23 सितंबर को एक नया स्ट्रॉन्ग सिस्टम बन रहा है जिसके एक्टिव होते ही मध्यप्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर तेज बारिश होगी और बारिश का ये सिलसिला तीन से चार दिनों तक चलने के आसार हैं।

फिर लौटकर आएगा मानसून
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में जो नया सिस्टम बन रहा है उसके एक्टिव होते ही मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, चंबल और रीवा संभागों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक जब कम दबाव का क्षेत्र झारखंड होते हुए आगे बढ़ेगा तो पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्यम स्तर की बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। वर्तमान में पूर्वी राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का घेरा 7.6 किमी की ऊंचाई बना हुआ है।

अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने बुधवार को अगले 24 घंटे का जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके मुताबिक अनूपपुर, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट और सागर जिलों में मध्यम से भारी बारिश तथा रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों के साथ ही बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया और ग्वालियर जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

Story Loader