
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन।
जबलपुर। आखिरकार ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों से ठंडी हवाओं ने शहर को अपने आगोश में ले लिया है। दिन में भी धूप ठंडी लग रही है। शाम होते ही सर्द हवाओं से लोग घरों में कैद हो रहे हैं। जानकारों की मानें अगले एक सप्ताह में ठंड अभी और जोर मारेगी, पारा जबरदस्त लुढक़ेगा। दिसम्बर में जोरदार ठंड होगी, कोहरा और पाला पड़ सकता है।
अभी और गिरेगा पारा, शीतलहर की चेतावनी
शहर के तापमान में गिरावट का दौर जारी जारी है। सोमवार को सुबह आसमान में कोहरा छाया रहा। रात होते ही वातावरण में कोहरे की परत चढ़ने लगी थी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में अभी और गिरावट हो सकती है। जबलपुर संभाग के अनेक स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी भी दी गई है।
मौसम कार्यालय के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवा की रफ्तार कम होने के कारण दिन के तापमान में स्थिरता है। उत्तरी हवा रविवार को 4 से 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी। सोमवार दोपहर बाद हवा की रफ्तार 2 से 3 किलोमीटर प्रतिघंटा हो गई। सुबह के समय नमी 80 प्रतिशत व शाम के समय नमी 58 प्रतिशत दर्ज की गई थी। गत वर्ष 21 नवम्बर को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Published on:
22 Nov 2022 11:06 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
