7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नमी भरी हवा से बने हल्के बादल, दोपहर में पारा चढ़ा

मौसम में परिवर्तन, सुबह हवा में ठंडक
less than 1 minute read
Google source verification
weather.jpg

Weather news

जबलपुर। त्योहार का सीजन शुरू होने के साथ मौसम में परिवर्तन आने लगा है। हवा में ठंडक महसूस हुई। पूर्वान्ह में हवा की दिशा बदल गई। अरब सागर की ओर से नमी भरी हवा आई। इससे आसमान में हल्के बादल मंडराए। पारा चढ़ा और हल्की गर्मी लगी। शाम को हवा की दिशा फिर बदल गई। उसके साथ ही पारा की चाल पलट गई। सूर्यास्त के साथ तापमान में तेज गिरावट आई। मौसम का व्यवहार बदला। रात तक हवा में हल्की ठंडक घुल गई। मौसम के करवट लेने से अब सुबह के समय एसी, कूलर-पंखें की जरूरत कम होने लगी है।
मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार हल्के बादलों की वजह से शनिवार को दोपहर बाद तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री रेकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री सी ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 18.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह शुक्रवार के बराबर बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 70 प्रतिशत और शाम को 57 प्रतिशत थीं। मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार शनिवार को सुबह दक्षिणी हवा 4-5 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से चली। इसके कारण हल्के बादल रहे। दोपहर बाद हवा का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हो गया। हवा का रुख पश्चिमी विक्षोभ के संकेत दे रहा है। अभी कुछ दिन, दिन के समय तापमान कम रहेगा।