8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#WeddingSeason वेडिंग सीजन में न्यू कॉन्सेप्ट, गाड़ी-घोड़ा नहीं, विंटेज कार में होगी दूल्हा-दुल्हन की स्पेशल एंट्री

#WeddingSeason वेडिंग सीजन में न्यू कॉन्सेप्ट, गाड़ी-घोड़ा नहीं, विंटेज कार में होगी दूल्हा-दुल्हन की स्पेशल एंट्री  

2 min read
Google source verification
wedding

wedding

जबलपुर. बैंड, बाजा, बारात के फंक्शन अब यूनीक हो गए हैं। हर फंक्शन को लोग स्पेशल तरीके से एंजॉय करना चाहते हैं। क्योंकि शादियों के फंक्शन अब सिर्फ परम्पराओं तक ही नहीं, बल्कि इवेंट के रूप में लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं। मेहंदी से लेकर संगीत के लिए अब जहां कस्टोमाइज पैकेज का ट्रेंड देखा जा रहा है, वहीं रिसेप्शन और पार्टी के लिए सेपरेट इवेंट ऑर्गनाइज हो रहे हैं। सिटी वेडिंग प्लानर्स इसके लिए काफी इनोवेशन कर रहे हैं, जिससे कस्टमर्स को न्यू ट्रेंड से जोड़ा जा सके।

कोविड के बाद बदला ट्रेंड
सिटी वेडिंग प्लानर्स का कहना है कि कोविड के बाद से वेडिंग कल्चर में काफी बदलाव आया है। लोगों की डिमांड अब न्यू कॉन्सेप्ट की हो गई, इसलिए वेडिंग प्लानर्स भी नए आइडियाज पर काम कर रहे हैं। उत्साह के साथ होने वाली इन शादियों में अब इनोवेशन का तड़का लग चुका है।
सिम्पल नहीं थीम बेस्ड शादी

लोगों को अब सिम्पल की बजाय शादियां नहीं चाहिए, वे चाहते हैं थीम बेस्ड फंक्शन के साथ ब्राइड एंड ग्रूम की एंट्री तक के लिए न्यू कॉन्सेप्ट लोगों की चाह हो चुकी है। पूरे मेहमानों की स्ट्रेंथ के साथ अब इवेंट बेस्ड फंक्शन शादियों की शान बन चुके हैं।

इस तरह हो रहा इनोवेशन
●वेडिंग फंक्शन के हर फंक्शन के लिए अलग पैकेज
●पार्टी स्टाइल में ट्रेडिशनल फंक्शन
●आर्टिफिशियल फ्लावर्स की बजाय रियल फ्लावर का स्टेज
●इवेंट बेस्ट एंट्रीज पर फोकस
●ब्राइड एंड ग्रूम को सेलिब्रेटीज वाला लुक

हर फंक्शन के अलग पैकेज
लोग अब वेडिंग से जुड़े हर फंक्शन को इवेंट के तौर पर सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसके लिए अब फुल पैकेज के बजाय अलग- अलग पैकेज की डिमांड है। इससे हर फंक्शन इवेंट के रूप में सेलिब्रेट हो रहा है, वहीं एंजॉयमेंट के लिए नयापन भी मिल रहा है। मेहंदी, संगीत के पैकेज अलग कंडक्ट किए जा रहे हैं, जो पार्टीज स्टाइल में थीम बेस्ड ऑर्गनाइज किए जा रहे हैं।