7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Wildlife : तेंदुए के पेट में मिले घाव, पड़ गए कीड़े, उपचार जारी

#Wildlife : तेंदुए के पेट में मिले घाव, पड़ गए कीड़े, उपचार जारी  

less than 1 minute read
Google source verification
leopard.jpg

leopards survey in city

जबलपुर. मंडला से देर रात जबलपुर लाए गए घायल तेंदुए का इलाज वेटरनरी अस्पताल के विशेषज्ञो की टीम कर रही है। जांच में तेंदुए के शरीर में कई घाव मिले, जिनमे कीड़े लग गए थे। डॉक्टरों ने घाव साफ कर एंटीबायोटिक व अन्य दवाइयां दीं। उसकी हालत अभी भी स्थित बताई गई है।

वेटरनरी अस्पताल के डॉक्टर कर रहे इलाज

जांच में यह भी पता चला है कि तेदुएं के पिछले दोनो पैर पैरालिसिस से ग्रस्त हैं। इससे वह चलने-फिरने में असमर्थ है। अन्य जांच के लिए तेंदुए के खून के सैम्पल लेकर जांच की जा रही है। कान्हा नेशनल पार्क के वेटरनरी चिकत्सक डॉ. संदीप अग्रवाल ने बताया कि शिकार जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

यह है मामला

मंडला जिले के पश्चिम वन मंडल, बम्हनी परिक्षेत्र के टाटरी बीट कक्ष में मंगलवार को तेंदुएं को घायल अवस्था में देखा गया था। ग्रामीणों की सूचना पर कान्हा पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने रेस्क्यू कर रात में ही जबलपुर लाने का निर्णय किया। कान्हा पार्क प्रबंधन की टीम देर रात एक बजे तेंदुए को लेकर जबलपुर पहुंची। इसके बाद वेटरनरी अस्पताल में इलाज शुरू हुआ।

इनका कहना

मंडला से देर रात लाए गए तेंदुए का चिकित्सकों की टीम इलाज कर रही है। जांच में कई जगह घाव मिले हैं। अन्य जांच पूरी होने पर बीमारी की स्थिति स्पष्ट होगी।
- डॉ. आरके शर्मा, डीन, वेटरनरी कॉलेज