जबलपुर। उज्जैन में बना दुनिया का सबसे छोटा सिक्का देखने के लिए गुरुवार को बड़ी संख्या में शहरवासी प्रदर्शनी में पहुंचे। पुरातत्व विभाग के संयोजन में हॉबी एंड कलेक्टर्स एसोसिएशन व सात्विक सेवा संस्थान की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में काशी प्रसाद पटेल ने दुनिया के सबसे छोटे सिक्के प्रारम्भिक मुद्रा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण संरक्षण व नारी शक्ति पर सिक्के, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर जारी सिक्के, खेत खलिहान, विरेल लुई, धार्मिक सिक्क ों का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में कई देशों के सिक्के व नोट, उज्जैन में बना छोटा सिक्का बना आकर्षण का केंद्र
श्याम नारायण तिवारी ने भोपाल, धार, इदौर, झाबुआ, पन्ना, सीतामऊ, इंदरगढ़, राजगढ़, मध्य भारत, टोंक, सीकर के स्टाम्प पेपर, भारतीय व विदेशी माचिस की डिब्बी का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में भानू साहू ने 1969 में रिजर्व बैंक से जारी मुद्रा व अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, अमेरिका, मलेशिया, हांगकांग के नोट व विदेशी नोट का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में कटनी से रवि राय, गजेंद्र सिंह ठाकुर, राजेन्द्र राय, कृष्ण कुमार गुप्ता, डीसी विनोदिया, मो वकील शामिल थे। प्रदर्शनी शुक्रवार को भी सुबह 11 से शाम 6 बजे तक चालू रहेगी।