20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राइट टाउन स्टेडियम : फुटबॉल ग्राउंड की कमी भी पूरी, आधुनिक खेल मैदान के साथ दर्शक दीर्घा तैयार

राइट टाउन स्टेडियम : फुटबॉल ग्राउंड की कमी भी पूरी, आधुनिक खेल मैदान के साथ दर्शक दीर्घा तैयार  

less than 1 minute read
Google source verification
Wright Town Stadium

Wright Town Stadium

जबलपुर . राइट टाउन स्टेडियम में मैदान को अत्याधुनिक स्वरूप देने के साथ दर्शक दीर्घा का भी उन्नयन हो गया है। यानी अब इस खेल मैदान में प्रतियोगिताओं का आयोजन होने पर शहरवासी आरामदायक दीर्घा में बैठकर उसका लुत्फ उठा सकेंगे। स्टेडियम की लगभग पांच दशक पुरानी दर्शक दीर्घा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

बरसात में भरता था पानी

राइट टाउन स्टेडियम में पहले केवल परंपरागत मैदान था। इसमें स्कूल, कॉलेज स्तर की प्रतियोगिता ही आयोजित हो पाती थीं। मैदान में हर साल बरसात के दिनों में पानी भरने से कीचड़ हो जाता था। स्मार्ट सिटी के तहत स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम सुधारने के साथ ही मैदान में एथलेटिक ट्रेक का निर्माण किया गया है। अभी तक नगर में कहीं भी ऐसा ऐथलेटिक ट्रेक नहीं था। इसी तरह से फुटबाल ग्राउंड की कमी भी पूरी हो गई है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी

नगर में राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप ऐथेलेटिक ट्रेक से लेकर फुटबॉल ग्राउंड नहीं था। राइट टाउन स्टेडियम के नए सिरे से निर्माण के बाद अब यहां राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा। यानी जबलपुर मेजबानी कर सकेगा। इसके साथ ही नगर के खिलाड़ियों को अभ्यास से लेकर अपने प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा।


राइट टाउन स्टेडियम
40 करोड़ रुपए लागत
5 मंजिला है इमारत
750 लोगों की पैवेलियन में बैठक क्षमता
8 करोड़ से एथलेटिक ट्रेक
400 मीटर का है ट्रेक
फुटबाल ग्राउंड का निर्माण
बॉस्केट बाल मैदान का निर्माण

राइट टाउन स्टेडियम में दर्शक दीर्घा के उन्नयन का काम पूरा हो गया है, यहां पुरानी दर्शक दीर्घा क्षतिग्रस्त हो गई थी।
- रवि राव, प्रशासनिक अधिकारी, स्मार्ट सिटी