
young boy brutal murder
जबलपुर। शहर में एक बार फिर से अपराधियों के हौंसले बुलंद होने लगे हैं। कुछ दिनों की शांति के बाद फिर से खून की धार से गलियां रंगने लगी हैं। शहर के गढ़ा क्षेत्र में युवक की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ा थाना अंतर्गत युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि अज्ञात हत्यारों ने युवक के साथ पहले तो जमकर मारपीट की। इसके बाद आक्रोश में आकर उन्होंने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहुलुहान कर दिया। युवक की तड़प देखकर हत्यारों उसके सिर में पत्थर पटक कर मौत की नींद सुला दिया। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। गढ़ा पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस के साथ ही एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।
गढ़ा पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हो गई है। मृत युवक उजार पुरवा निवासी सौरभ बाल्मीकि 22 वर्ष पिता मुन्ना बाल्मीकि है। जिसकी देर रात गढ़ा स्थित मारुति मंडपम के पीछे नाले के किनारे हत्या कर दी गई है। हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी लाश के पास देखा गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Updated on:
06 Aug 2022 12:40 pm
Published on:
06 Aug 2022 10:36 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
