7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांजा और खुच्चड़ ने कर दी लडक़े की हत्या, तलवारा और चाकू से किया छलनी- देखें वीडियो

गांजा और खुच्चड़ ने कर दी लडक़े की हत्या, तलवारा और चाकू से किया छलनी- देखें वीडियो

less than 1 minute read
Google source verification
Murder

Murder

जबलपुर। शहर में फिर अपराध बढऩे लगे हैं। हत्या का मामला सामने आया है। लार्डगंज थाना क्षेत्र उजारपुरवा निवासी सोहन बेन को क्षेत्र के ही रहने वाले अभिषेक शर्मा, अन्नू चौधरी, शुभम खुच्चड़, रित्तू गांजा ने तलवार और चाकू मारकर हत्या कर दी है। मारने के बाद मौके से सभी आरोपी फरार हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार सोहन के भाई अशोक बेन ने रिपोर्ट लिखाई कि उसके भाई को चाकू मारने की सूचना एक युवक ने दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसका भाई घायल पड़ा था और आरोपी मोटर साइकिल से भाग रहे थे। कच्ची जमीन पर उसका छोटा भाई सोहन बेन बेहोश पड़ा था। सोहन के सिर में कान के ऊपर दाहिने तरफ चोट के निशान थे। उसने सोहन से पूछने की कोशिश की लेकिन सोहन कुछ नहीं बता पाया, सोहन को विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया। सोहन का उपचार मेडीकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। अशोक ने बताया कि उसके बेटे पियूष और उसके दोस्तों का लगभग 1 वर्ष पहले अभिषेक शर्मा एवं अन्नू चौधरी से झगड़ा हेा गया था। इसी कारण उन लोगों ने उसके छोटे भाई सोहन बेन की हत्या कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।