तिलवारा पुलिस के अनुसार गढ़ा निवासी राहुल ठाकुर अपने साथी, विवेक झारिया, सौरभ और आकाश के साथ तिलवारा घाट घूमने गया था। वहां नितिन चक्रवर्ती, करण चक्रवर्ती और सचिन चक्रवर्ती ने तीनों युवकों से मारपीट का प्रयास किया। राहुल और उसके साथी दौड़ कर खेतों में फिर एक आश्रम में जा छिपे। इससे नाराज नितिन करण और सचिन ने उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसकी जानकारी राहुल व उसके साथियों ने अपने परिजनों को दी जिसके बाद उनके परिजन तिलवारा थाने पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले थे। मामले में तिलवारा पुलिस ने नितिन, करण और सचिन के खिलाफ मामला दर्ज किया।