
#Astrology
जबलपुर. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की दशा में समय-समय पर होने वाला परिवर्तन मानव जीवन पर असर डालता है। शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों धन, सम्पदा प्रेम आदि का प्रमुख कारक माना गया है। वैदिक पंचांग के अनुसार शुक्र देव 18 जनवरी धनु राशि में गोचर करेंगे।
वृश्चिक राशि की यात्रा होगी समाप्त
ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला के अनुसार शुक्र ग्रह 18 जनवरी की रात 8.56 बजे वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त कर बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। यहां वे 12 फरवरी की सुबह 4.52 बजे तक गोचर करेंगे। उसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस ग्रह गोचर के किसानों को शुभ परिणाम मिलेंगे।
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि शुक्र ग्रह के धनु राशि में प्रवेश से बने योग अच्छी फसल के संकेत हैं। सभी राशियों के लिए योग शुभ है। इसके प्रभाव से तीन राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इनके लिए यह गोचर विशेष शुभफलदायी साबित हो सकता है।
इन राशियों के लिए विशेष लाभप्रद
मेष : इस राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह दूसरे भाव, विवाह और पार्टनरशिप के 7वें भाव के स्वामी हैं। शुक्र गोचर मेष राशि वालों के लिए 9वें भाव में होगा। मेष राशि वालों को इन दौरान काम में अच्छी सफलता मिलने के साथ आर्थिक लाभ होगा। विदेश जाने के अवसर भी प्राप्त होंगे।
वृषभ : इस राशि के जातकों के लिए शुक्र पहले और छठे भाव के स्वामी हैं। शुक्र का धनु राशि में गोचर वृषभ राशि के 8वें भाव में हो रहा है। इसके प्रभाव से जातकों की सेहत में सुधार होगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है।
मिथुन : मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र देव 5वें व 12वें भाव के स्वामी हैं। मिथुन राशि के लिए शुक्र देव दाम्पत्य जीवन में सुख लेकर आएंगे। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। नौकरी में सफलता मिल सकती है।
Published on:
18 Jan 2024 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
