
मेकाज में ६० साल की महिला का नि:शुल्क बदला गया घुटना, निजी अस्पताल में ४ लाख तक होते खर्च
जगदलपुर. मेकाज में करीब एक माह पहले एक बुजुर्ग महिला ने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों को बताया कि उसे चलने में काफी दिक्कत हो रही है, चिकित्सकों ने महिला को भर्ती करने के साथ ही उसे नया घुटना लगा फिर में उसे पैरों में खड़ा कर दिया है, वही अब महिला धीरे धीरे से चलना शुरू कर दी है,
डॉक्टर सुनीत पॉल ने बताया कि परपा थाना क्षेत्र की डोडरेगुड़ा में रहने वाली पंडो (60) मेकाज पहुंची थी। जहां डॉक्टरों को बताया की उसे सीधे पैर के घुटने में तकलीफ होने है, इसके कारण उसे चलने में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं महिला के पैर की जब डॉक्टरों की टीम ने जांच की तो एक्सरे रिपोर्ट में उसका घुटना खराब होने की जानकारी सामने आई। डॉक्टरों की टीम ने महिला को और भी टेस्ट करवाने के साथ ही वार्ड में भर्ती करने की बात कही, भर्ती के बाद महिला का रोजाना अलग अलग टेस्ट होने के बाद सभी रिपोर्ट को एकत्र किया गया। इन सबके अलावा महिला के पास इतने पैसे थे ही नहीं कि वह शहर से बाहर जाकर इस ऑपरेशन को करा सके। ऐसे में मेकाज प्रबंधन ने यही इलाज कि व्यवस्था करते हुए सफल ऑपरेशन किया।
बाहर इलाज कराने पर लगते २ से साढ़े ४ लाख तक
महिला की स्थिति की जानकारी लगते ही अधीक्षक डॉ अनुरूप साहू ने तत्काल आर्थो विभाग के डॉक्टरों से चर्चा करने के बाद महिला के उपचार के साथ ही उसके आपरेशन को किस प्रकार किया जा सकता है इसपर चर्चा की। साथ ही महिला को नि:शुल्क उपचार देने के साथ ही आपरेशन में उपयोग होने वाले सभी दवाओं के साथ ही उपकरण को देने की बात भी की गई। विशेषज्ञ बताते हैं कि यदि निजी अस्पताल में इसका ऑपरेशन किया जाता तो इसमें दो सा साढ़े ४ लाख रुपए तक लग सकते थे।
इन डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन
करीब माह भर महिला को भर्ती करने के बाद आखिरकार डॉक्टर सुनित पॉल, डॉक्टर संदीप, डॉक्टर मुकेश, डॉक्टर आदित्या, डॉक्टर राव व डॉक्टर काशी के साथ ही स्टाफ नर्स व वार्ड बॉय की मदद से आपरेशन किया गया। जहां घंटो की मेहनत के बाद महिला का सफल आपरेशन किया गया। अब महिला धीरे धीरे अपने पैरों में चलने लगी है।
Published on:
09 Sept 2023 09:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
