
बस्तर में शुरू हुई बैंबू रिवर राफ्टिंग
Floating raft ride in Bastar: छत्तीसगढ़ का बस्तर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां के पर्वत,पहाड़, नदी, झरने हरी वादियां सभी लोगों का मन मोह लेते हैं। कल कल करती नदियां, चिड़ियों की चहचहाट हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। हर साल लाखों की संख्या में सैलानी बस्तर के पर्यटन स्थलों में घूमने आते हैं। अब बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक और नई कवायद की जा रही है। अब यहां बस्तर में केरल की तर्ज पर बैंबू रिवर राफ्टिंग शुरू हुई है। कांगेरघाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कैलाश झील में अब प्रबंधन फ्लोटिंग राफ्ट राइड (बांस की फ्लेट नाव) की शुरुआत की गई है। पर्यटकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में फ्लोटिंग राफ्ट राइड(Floating raft ride ) की सुविधा पूरे देश सिर्फ पर्यटन प्रदेश केरल में है। इसके बाद अब इसकी शुरुआत बस्तर मेंकी जा रही है। इस तरह बस्तर पर्यटकों(Bastar Tourists) के लिए फ्लोटिंग राफ्ट राइड उपलब्ध कराने वाला दूसरा राज्य बन गया है।
कैलाश झील में मिलेगी सुविधा
कांगेरघाटी राष्ट्रीय उद्यान के डायरेक्टर धम्मशील गणवीर ने बताया कि फिलहाल कांगेरवैली स्थित कैलाश गुफा(Kailash Cave) के झील में इसका संचालन किया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा, बस्तर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राफ्ट राइड (Floating raft ride )की तैयारी की गई है। इससे सैलानी बस्तर को और करीब से देख व समझ रहे हैं।
फ्लोटिंग राफ्ट राइड
फ्लोटिंग राफ्ट राइड (Floating raft ride )विशेषकर बांस की पतली डंडियों से बना फ्लेट नाव होता है जिसमें अधिकम तीन पर्यटकों को सवार किया जाएगा। इससे पर्यटक झील के रास्ते बस्तर की प्रकृति के करीब जा सकेंगे। राइड का संचालन कुशल नाविक के द्वारा किया जा रहा है।
होम स्टे के पर्यटकों को मिल रहा मौका
पार्क प्रबंधन के मुताबिक, फ्लोटिंग राफ्ट राइडिंग(Floating raft ride ) शुरुआत में बस्तर में होम स्टे के लिए पहुंचे सैलानियों को इसकी सुविधा दी जा रही है।
Published on:
24 Feb 2023 06:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
