9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फुटू निकालने गए अधेड़ पर भालू ने किया ऐसा हमला, शरीर से मांस कर दिया अलग, मेकॉज रेफर

Bear Attack: फुटू निकालने गए ग्रामीण पर जंगली भालू ने हमला कर दिया है। जिसे 108 में मेकाज रेफर किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
फुटू निकालने गए अधेड़ पर भालू ने किया ऐसा हमला, शरीर से मांस कर दिया अलग, मेकॉज रेफर

फुटू निकालने गए अधेड़ पर भालू ने किया ऐसा हमला, शरीर से मांस कर दिया अलग, मेकॉज रेफर

Bear attack in Kondagaon. फुटू निकालने गए ग्रामीण पर एक जंगली भालू ने हमला कर दिया है। भालू के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां ग्रामीण का प्राथमिक इलाज के बाद मेकॉज रेफर कर दिया है।

ग्रामीण को देख जंगली भालू ने हमला कर दिया
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव के दक्षिण वन मंडल के अंतर्गत आने वाले अमरावती परिक्षेत्र में देउरबाल जंगल में बुधराम फुटू निकालने जंगल की ओर गया था। ग्रामीण को देख जंगली भालू ने हमला कर दिया। हमले में भालू ने ग्रामीण को बुरी तरह घायल कर दिया। ग्रामीण के सिर, हाथ व पैर में भालू ने हमला कर दिया है।

वन अमला घटनास्थल पर पहुंच गया है
खबर मिलते ही ग्रामीण के परिजन व ग्रामीणों ने 108 को सूचना दी और ग्रामीण को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ग्रामीण की हालत देखकर उसे मेकॉज रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर वन अमला भी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहा है।