8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Murder News: स्कूटी में मिली युवक की सिर कटी लाश, जब सड़क पर गिरी तो.. लोगों के उड़े होश

CG Murder News: गाड़ी सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिर कटी लाश मिलने की सूचना पर कोटपाड़ पुलिस मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 10 Aug 2024, 5:46 PM IST

CG Murder News: जगदलपुर के कोटपाड़ थानांतर्गत एनएच 30 पर एक सिर कटी लाश मिलने से आसपास इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह लाश एक स्कूटी पर भरकर सुरली नदी की ओर ले जाई जा रहा थी। गाड़ी से शव गिरने के बाद अचानक स्थानीय लोग पहुंच गए। यहां गाड़ी सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिर कटी लाश मिलने की सूचना पर कोटपाड़ पुलिस मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है।

CG Murder News: लोगों ने सुरली नदी की ओर जाते देखा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे सड़क पर एक स्कूटी सवार व्यक्ति को रात साढे नौ बजे सुरली नदी की ओर जाते देखा गया था। उक्त स्कूटी में एक व्यक्ति की बाडी रखी हुई थी जो रास्ते में अनियंत्रित होकर शव सड़क में गिर गई। लोगों द्वारा आशंका व्यक्ति किया जा रहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा युवक की हत्या कर लाश को सुरली नदी में बहाने ले जाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: CG murder case: पीयूष डिसूजा हत्याकांड: चाकू से गोदकर 6 लोगों ने की थी हत्या, फरार आरोपी भी गिरफ्तार

धनपुंजी के कुछ लोगों ने बताया कि उक्त युवक को सुबह 11 बजे धनपुंजी चौक पर अपने साथी के साथ देखा गया था। पिछले दिनों लगातार बारिश होने के चलते ढाबा बंद हो गया था और वह परेशान था। जानकारी के मुताबिक वह नशे का आदी था और तनाव के चलते लगातार नशे में रहता था।

ढाबे में काम करता था मृतक

जानकारी के मुताबिक उक्त युवक की शिनात असलम के रूप में की गई है जो कि धनपुंजी आरटीओ नाका के पास स्थित एक ढाबा पर काम करता था। उक्त ढाबा के बंद होने पर मृतक एक अन्य साथी के साथ धनपुंजी में रहता था और नाश्ता सेंटर चला रहा था। मृतक का परिजन आंध्रप्रदेश में रहता है जिसे घटना की सूचना दे दी गई है।

हत्या की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिर कटी लाश को देखने से प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत होती है। लोगों का कहना है कि मृतक असलम को किसी रंजिश वश हत्या कर उसकी सिर और धड़ को ठिकाने लगाने के नियत से सुरली नदी में ले जाया जा रहा था और स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से शव सड़क में गिर गई। इसके बाद आनन फानन में लाश को वहीं छोड़कर आरोपी गायब हो गया। फिलहाल शव का सिर गायब है जिसकी पता तलाश जारी है।

जानकारी नहीं

नगरनार थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने कहा लाश कोटपाड़ थाना क्षेत्र में मिली है जिसके चलते घटना की जांच कोटपाड़ पुलिस द्वारा की जा रही है। फिलहाल वहां से इस घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है।