10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्तर में कोरोना की दस्तक: बुजुर्ग महिला की कोविड रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं

Corona Attack in Bastar: बस्तर में करीब 4 महीने बाद फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। गुरुवार को एक बुजुर्ग महिला की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टी हुई हे। स्थिति सामान्य होने के चलते बुजुर्ग उन्हें होम आईसोलेशन में रखा गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
बुजुर्ग महिला की कोविड रिपोर्ट आई पॉजिटिव

बस्तर में कोरोना की दस्तक

Corona Attack in Bastar: बस्तर में करीब 4 महीने बाद फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। गुरुवार को एक बुजुर्ग महिला की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टी हुई हे। स्थिति सामान्य होने के चलते बुजुर्ग उन्हें होम आईसोलेशन में रखा गया है।

गौर करने वाली बात है कि जब इस महिला की रिपोर्ट आने के बाद उनकी ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहीं भी बाहर जाने की बात से इंकार किया है। ऐसे में चर्चा तेज हो गई है कि क्या कोरोना खतरा अब भी मौजूद है।


यह भी पढ़ें: विवाद होने पर शराबी पति ने की महिला की हत्या, बेहोश समझकर रातभर मां को जगाने की कोशिश करता रहा 13 साल का मासूम

चेस्ट इन्फेक्शन की शिकायत के बाद महारानी अस्पताल में कराया गया भर्ती
इस मामले में डॉक्टर ने बताया कि बुजुर्ग महिला को बुधवार को महारानी हास्पिटल में लंग्स इन्फेक्शन की शिकायत के बाद इलाज के लिए लाया गया था।

पूरे परिवार की हुई जांच, सभी आइसोलेशन पर
महिला के पॉजिटिव आने के बाद घर के सभी सदस्यों की कोविड जांच करवाई जा रही है और सभी सदस्यों को होम आईसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही वायरस इन तक कैसे पहुंचा इसका भी पता लगाने की कोशिश विभाग कर रहा है। इधर बस्तर में पिछले चार महीनों से कोविड का एक भी नया मरीज सामने नहीं आया है। नवंबर के अंत में कोविड़ बस्तर से खत्म हो गया था। कोविड के मरीज नहीं मिलने के बावजूद जिला प्रशासन ने जांच जारी रखी।