
गिरफ्तार नक्सली के साथ पत्रवार्ता में जानकारी देते पुलिस के अधिकारी।
तेलंगाना पुलिस कई दिनों से इनकी गतिविधियों पर रख रही थी नजर
पूछताछ में नक्सलियों से कुछ अन्य चर्चित नेताओं के करीबी होने का हुआ है खुलासा
गिरफ्तारी के संबंध में सेंट्रल जोन के डीसीपी अशोक कुमार ने बताया की पुलिस को शहर में सीमावर्ती छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सक्रिय इन नक्सलियों की गतिविधि की पुख्ता जानकारी थी। पुलिस को पता था कि इन्हें इलाज के लिए कर्र बार तेलंगाना व आंध्रप्रदेश के बढ़े अस्पताल तक लाने व वापस ले जाने कुछ सफेदपोश जुटे हुए हैं। इसके बाद मुलुगु रोड के अजारा अस्पताल क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल चेकिंग पाइंट्स बनाए। पुख्ता खबर मिलने पर एक बोलेरो वाहन की जांच की गई। बोलेरो में पांच सवारियां थीं। इन्हें नीचे उतारकर वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी में विस्फोटक सहित अन्य आपत्ति जनक सामान बरामद किया गया। पूछताछ में इनकी पहचान प्रतिबंधित माओवादी पार्टी के सदस्यों और समर्थकों के रूप में की है। गिरफ्तार माओवादियों में से एक महिला माओवादी मडकम उनगी उर्फ कमला पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। माओवादियों में से एक असम सोहेन ने इलाके के एक अज्ञात व्यक्ति से विस्फोटक के दो डिब्बे खरीदे थे।पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में मडकम उनगी उर्फ कमला, असम सोहेन, मीका अनीता, गोड्डी गोपाल, कोंडागुरला सत्यम शामिल हैं। इसमें सत्यम कांग्रेस का पदाधिकारी भी है। इधर इन आरोपियाें के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस में लेकर तेलंगाना पुलिस संपर्क सूत्रों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
माओवादियों को पकड़ने में शामिल अफसर टास्क फोर्स डीसीपी वैभव गायकवाड़, एसीपी जितेंद्र रेड्डी, हनुमाकोंडा एसीपी किरण कुमार टास्क फोर्स, हनुमाकोंडा इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, श्रीनिवाजी, टास्क फोर्स, हनुमकोंडा एसआई लवन कुमार, निसार पाशा, राजू, उमा, सेंट्रल डीसीपी ने टास्क फोर्स के हेड कांस्टेबल श्यामसुंदर, सोमालिंगम, माधवरेड्डी, अशोक, स्वर्णलता, कांस्टेबल नवीन, सृजन, श्रवण कुमार, नागराजू, राजू, सुरेश, श्याम सुंदर, श्रीधर और श्रीनु को सम्मानित किया गया।
Published on:
10 Oct 2022, 11:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.