8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिवार वालों के साथ मेला देखने गई युवती के साथ गैंगरेप, घसीटते हुए ले गए जंगल और 7 युवकों ने मिलकर की दरिंदगी

युवती ने उसके साथ हुई इस दरिंदगी की जानकारी अपने परिजनों को दी। फिर 5 मार्च की सुबह पीड़ित परिवार थाना पहुंचकर FIR दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने फौरन एक टीम बनाकर दरभा थाना क्षेत्र के गुमड़पाल से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

2 min read
Google source verification
rape

Gang Rape

बस्तर के दरभा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। 7 लड़कों ने मिलकर मेला देखने गई 24 साल की युवती के साथ गैंगरेप किया है। लड़की को घसीटकर जंगल की तरफ ले गए और सभी ने उसके साथ दरिंदगी की। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। जबकि, 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार 4 मार्च को मावलीपदर में पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया था। युवती अपने परिजनों के साथ मेला देखने गई हुई थी। परिवार के लोग वहां घूम रहे थे, और युवती अपने भाई के साथ स्कूल के पीछे खाना खाने गई थी। यहां दोनों भाई- बहनों को अकेला देख इलाके के कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और भाई को डरा धमकाकर वहां से भगा दिया। जब युवती चीखने लगी तो उसके मुंह पर हाथ रख उसे घसीटकर जंगल की तरफ लेकर गए। यहां एक तालाब के किनारे झाड़ियों के पास उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। बदमाशों ने जिस जगह वारदात को अंजाम दिया वह जगह मेला स्थल से काफी दूर थी।

पुलिस ने 12 घंटे में की कार्रवाई
4 - 5 मार्च की देर रात युवती के साथ दरिंदगी हुई। युवती के भाई ने परिजनों को जानकारी दी थी। परिजन उसे खोजने निकले थे। लेकिन, अंधेरा और जंगल का इलाका होने की वजह से उसे ढूंढ न पाए। करीब डेढ़ से 2 घंटे के बाद युवती रोते हुए खुद स्कूल के पास पहुंची। यहीं पर परिजन मौजूद थे। इधर, युवती ने उसके साथ हुई इस दरिंदगी की जानकारी अपने परिजनों को दी। फिर 5 मार्च की सुबह पीड़ित परिवार थाना पहुंचकर FIR दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने फौरन एक टीम बनाकर दरभा थाना क्षेत्र के गुमड़पाल से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों में दुलगो पोड़ियामी (35), बुधराम मड़काम (20), कुम्मा कवासी (25), आयतु मड़कामी (25) समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। ASP निवेदिता पॉल ने बताया कि, FIR होने के बाद 12 घंटे के अंदर पुलिस ने कार्रवाई की है। 2 आरोपी फरार हैं। जिनकी लगातार तलाश जारी है।