8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निशा ने फिर बढ़ाया बस्तर का मान, भुवनेश्वर में मिला कलिंगा गौरव अवार्ड

मिसेज एंड मिस इंडिया ग्लोबल २०२१ का खिताब भी जीत चुकीं

2 min read
Google source verification
kalinga award

kalinga award leti nisha

जगदलपुर। ओडिशा में एक बार फिर निशा सोनी ने बस्तर का मान बढ़ाया है। निशा ने ओडिशा में ही आयोजित मिसेज एंड मिस ग्लोबल 2021 का खिताब अपने नाम किया था। इस बार निशा भुवनेश्वर में आयोजित कलिंगा सुंदरी स्पर्धा में बतौर ज्यूरी शामिल हुईं और यहां उन्हें कलिंगा गौरव अवार्ड से नवाजा गया। सम्मान प्राप्त करने पर निशा ने कहा कि यह सम्मान उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है। उन्हें यह सम्मान ओडिशा फिल्मों की सुपर स्टार बर्षा प्रियदर्शनी और डॉ. चिदात्मिका खातुआ ने प्रदान किया। इस मौके पर ओडिशा सरकार के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। निशा ने मिसेज एंड मिस ग्लोबल २०२१ में भाग लेकर देश-विदेश की ७० प्रतिभागियों को पीछे छोडक़र खिताब जीता था। यह स्पर्धा ओडिशा लेंगुएज एंड कल्चरल डिपार्टमेंट तत्वावधान में आयोजित किया गया था। स्पर्धा के आखिरी राउंड में १२ फाइनलिस्ट पहुंचे थे इसमें निशा ने खिताब अपने नाम किया था।

पहले भी रोशन हो चुकी निशा
निशा ने कुछ माह पहले ही मुंबई में आयोजित स्पेटेक्टक्यूरल आइज ग्लोबल इंडिया डिवाइन का टाइटल अपने नाम किया था। इस स्पर्धा में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर बुद्धिमता और सौंदर्य का बोध ज्यूरीज को करवाया था। निशा डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं। काम के बीच से वक्त निकालकर वे लगातार सौंदर्य स्पर्धाओं में हिस्सा लेती रहती हैं और बस्तर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा कर रही हैं।

साल 2016 से दिया जा रहा है कलिंगा गौरव अवार्ड

कलिंगा गौरव अवार्ड साल 2016 से दिया जा रहा है। इस अवार्ड के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जा रहा है। बस्तर से पहली बार निशा सोनी को यह सम्मान दिया गया है। इस अवार्ड का मुख्य उद्देश्य युवा प्रतिभाओं का सामने लाना है। इसी उद्देश्य के साथ कलिंगा सुंदरी स्पर्धा का आयोजन भुवनेश्वर में किया गया था जिसमें निशा सोनी बतौर ज्यूरी शामिल हुईं और उन्हें यह अवार्ड भी दिया गया।