23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bachpan ka Pyar: बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ सहदेव का एलबम ‘बचपन का प्यार’ रिलीज, यू-ट्यूब पर 7 घंटे में 70 लाख व्यू

Bachpan ka Pyar: बचपन का प्यार गाना गाकर रातोंरात सोशल मीडिया में धूम मचा देने वाले सहदेव दिरदो का एलबम रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया। इसे रिलीज के पहले घंटे में ही 10 लाख लोगों ने देख डाला था। सात घंटे के भीतर गाने को 70 लाख लोग यूट्यूब पर देख चुके थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 12 Aug 2021, 9:39 AM IST

bachpan_ka_pyar_news.jpg

बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ सहदेव का एलबम 'बचपन का प्यार' रिलीज, यू-ट्यूब पर 7 घंटे में 70 लाख व्यू

जगदलपुर. Bachpan ka Pyar: बचपन का प्यार गाना गाकर रातोंरात सोशल मीडिया में धूम मचा देने वाले सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) से बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने महीनेभर पहले वादा किया था कि वे उसके साथ एक एलबम रिकॉर्ड करेंगे। यह वादा उन्होंने एलबम रिलीज करके पूरा कर दिया है। बुधवार को बचपन का प्यार एलबम मुंबई में लॉन्च किया गया।

यह भी पढ़ें: रातोंरात स्टार बने सहदेव के बचपन का प्यार गाने पर झूमे इंडियन आइडल के जज और कंटेस्टेंट्स

एलबम रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया। इसे रिलीज के पहले घंटे में ही 10 लाख लोगों ने देख डाला था। सात घंटे के भीतर गाने को 70 लाख लोग यूट्यूब पर देख चुके थे। इसके अलावा एलबम इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी ट्रेंड कर रहा है और वहां भी इसे लाखों लोग देख चुके हैं। एलबम खुद बादशाह के प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया है।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर नन्हें गायक की गायकी का जादू, हनी सिंह की नकल करता वीडियो हुआ वायरल

बोला- पता नहीं आगे लोग साथ देंगे कि नहीं
एलबम रिलीज होने के बाद पत्रिका से बातचीत करते हुए सहदेव ने कहा कि एलबम को पहले ही दिन लाखों लोगों ने देख लिया है और वह इस बात से बेहद खुश है। सहदेव ने कहा कि पिछले एक महीने में मेरे साथ जो कुछ भी हो रहा है वह एक सपने की तरह ही है। उसने कहा कि वह आगे भी एक अच्छे गायक के तौर पर अपना भविष्य बनाना चाहता है लेकिन उसके मन में इस बात की शंका भी है कि आगे भी लोग उसका इसी तरह से साथ देंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें: बचपन का प्यार गाना गाकर सोशल मीडिया में धूम मचाने वाले सहदेव की यह बात बादशाह को पसंद आई

गिफ्ट में लाखों की कार मिलने की बात अफवाह
सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से सहदेव और उसके पिता की एक तस्वीर वायरल हो रही जिसमें बताया जा रहा है कि एक कार कंपनी ने उसे 25 लाख रुपए की कार तोहफे में दी है। इस बात का सहदेव ने खुद खंडन किया है। सहदेव ने कहा कि उसे कार के शो रूम में बतौर अतिथि बुलाया गया था और उसने वहां एक व्यक्ति को कार डिलीवर की। हालांकि कार कंपनी ने 21 हजार रुपए का चेक देकर उसका सम्मान किया है।