
बस्तर में तैनात जवानों को मिला प्रमोशन
Police Promotion: छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग नक्सली गतिविधियों के लिए जाना जाता है। यहां आए दिन नक्सली उत्पात मचाते हुए कभी किसी ग्रामीण को मुखबिरी करने के शक में मौत के घाट उतार देते हैं तो कभी किसी निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले कर देते हैं। इन सभी नक्सली गतिविधियों पर लगाम कसने में सुरक्षाबलों की टीम अहम् भूमिका निभाती है। अब इस बीच बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में तैनात जवानों को होली पर बड़ा तोहफा मिला है।
इन जिलों के मुठभेड़ों में शामिल थे जवान
बताया जा रहा है कि बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में तैनात करीब 77 जवानों का प्रमोशन हुआ है। ये सभी जवान बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले में हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में शामिल थे। इन जवानों ने नक्सलियों की कमर तोड़ने में अहम् भूमिका निभाई थी। इन्होने कई खूंखार हार्डकोर नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर किया था।
DGP ने होली पर दिया तोहफा
छत्तीसगढ़ के DGP अशोक जुनेजा ने बस्तर में तैनात इन सभी जवानों को होली पर पदोन्नति का तोहफा दिया है। पदोन्नत होने वालों में DRG, CAF के जवान शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बीजापुर के सबसे ज्यादा 21 जवानों को प्रमोशन का तोहफा मिला है।
Published on:
11 Mar 2023 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
