
बस्तर जिले में यहां बना पहला पिंक पोलिंग बूथ, जानिए क्या होगा इस बूथ में चुनाव के दौरान
भानपुरी. बस्तर विधानसभा के ग्राम बड़े चकवा में पोलिंग बूथ को पिंक पोलिंग बूथ बनाया गया और यह जिले में पहला पिंक पोलिंग बूथ होगा इस पोलिंग बूथ में सिर्फ महिला मतदाता ही मतदान करेगी। यही नहीं यहां तैनात पोलिंग दल व सुरक्षा कर्मी की महिलाएं ही होगी। गौरतलब है कि महिला मतदाताओं को प्रोत्साहित करने जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ग्राम बड़े चकवा में पिंक पोलिंग बूथ बनाया गया है। ग्राम बड़े चकवा में कुल 1222 मतदाता है जिनमें 614 पुरूष तथा 608 महिला मतदाता मतदान करेगी। इसके लिए पंचायत में जानकारी भी दी जा रही है ।ज्ञात हो कि पिंक पोलिंग बूथ की व्यवस्था जिले में पहली बार हुई है।
ये भी पढ़े
जगदलपुर . विधानसभा चुनाव के पहले चरण मेंं होने वाले मतदान व मतदाताओं के रुख को भाजपा की ओर मोडऩे स्टार प्रचारक के तौर पर मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने शनिवार को बस्तर व नारायणपुर विधानसभा में दो चुनावी सभाएं की। ये सभा मोहलई व मांदलापाल में हुई थीं। उपस्थित जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि बस्तर को तरजीह देने का आशय यह है कि यहां के लोगों के हाथों पार्टी के लिए विजय तिलक लगाने आया हूं।
बागमोहलई में पार्टी प्रत्याशी डा. सुभाऊ कश्यप की सभा 3.30 बजे शुरू हुई। सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य बालिकाओं, महिलाओं, किसानों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों के हित के लिए योजनाएं बनाती हैं।
Published on:
28 Oct 2018 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
CG Ration Card: KYC के बाद भी राशनबंदी, बस्तर में हजारों APL कार्डधारकों को नहीं मिला दिसंबर का राशन

