9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर होगा युवा उत्सव, फूड फेस्टिवल, के साथ इन पारंपरिक खेलों का आयोजन

युवा महोत्सव के आयोजन के साथ ही ओपन कैटेगिरी के विधाओं की भी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

2 min read
Google source verification
गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर होगा युवा उत्सव, फूड फेस्टिवल, के साथ इन पारंपरिक खेलों का आयोजन

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर होगा युवा उत्सव, फूड फेस्टिवल, के साथ इन पारंपरिक खेलों का आयोजन

जगदलपुर. बस्तर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाए जाने के साथ साथ ब्लॉक और जिला स्तर पर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। युवाओं को विशेष अवसर व मंच प्रदान करने और उन्हें संस्कृतिक गतिविधियों से जोडऩे के साथ ही उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद के जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय राज्य शासन ने लिया है।

प्रतिभागी को जिला स्तर पर चयन किया जाएगा
कलक्टर डॉ. अय्याज तम्बोली ने जिले में आयोजित विकाखण्ड एवं जिला स्तरीय युवा महोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के दिशा निर्देश में किया जाएगा। ब्लाक स्तर पर आयोजन के बाद प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल के प्रतिभागी को जिला स्तर पर चयन किया जाना है।

पारंपरिक खेल फुगड़ी, भौंरा के साथ करमा नृत्य भी होगा
युवा महोत्सव के आयोजन के साथ ही ओपन कैटेगिरी के विधाओं की भी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके अंतर्गत पांरपरिक एवं अन्य विधाओं में सुआ, पंथी, करमा नृत्य, बस्तरिया लोकनृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़, चाल रॉक बैंड सीधे राज्य स्तर पर सम्मिलित किया जाएगा। पारंम्परिक वेशभूषा विविध फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिताएं होंगी। फुड फेस्टिबल में छत्तीसगढ़ी व्यजनों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ी के लोक सास्कृति के चित्रण पर आधरित वाद-विवाद तात्कालिक समसामयिक विषय क्विज एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस ओपन कैटेगिरी की प्रतियोगिता में किसी भी वायु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

बांसुरी, तबला व गिटार में भी दिखाएंगे हुनर
युवा उत्सव के दौरान होने वाले लोक नृत्य में 20, गीत में 10 एकाकी नाटक में 12 प्रतिभागी शामिल होंगे। बांसुरी, तबला, मृदगंम, विणा, सितार, गिटार, कथक, नृत्य, कुचीपुड़ी, ओडीसी, मणिपुरी, भरतनाट्य, शास्त्रीय संगीत, हिन्दुस्तानी कर्नाटका हारमोनियम में भी युवाओं को हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा तात्कालिक भाषण के स्पर्धाओं में एक-एक प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। इस स्पर्धा में 15 से 40 वर्ष तक युवा एवं 40 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग के प्रतिभागी भी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों की आयु 31 दिसम्ंबर की स्थिति में 15 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। संगतकार के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है। प्रतिभागियों को संगतकार एवं वाद्ययंत्र की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग ले सकेंगे।