
10 new corona positives found in Jaipur
Jaipur Corona Update जयपुर जिले में सोमवार को 5 मरीज मिले, वहीं मंगलवार को यह संख्या बढ़कर 10 दर्ज की गई। जिले में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है, वहीं संख्या में यह उतार-चढ़ाव जारी है। जयपुर के सोडाला में 4 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं ब्रहमपुरी, हसनपुरा, मालवीय नगर, मुरलीपुरा, सांगानेर और टोंक रोड में एक-एक नया मरीज मिला है।
वैक्सीनेशन शिविर में 330 लोग हुए लाभान्वित
जयपुर के चमेली वाला मार्केट एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को निशुल्क वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 330 से लोगों ने टीकाकरण करवाया। एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप मलिक और कोषाध्यक्ष सौरव विजयवर्गीय ने बताया कि शिविर में 18 से अधिक आयु के लोगों को कोविशील्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमीन कागजी ने शिरकत की। इस अवसर पर अध्यक्ष एसएस कालानी, सलाहकार बनेचंद जैन, सदस्य दीपक बिंदल, सुमन जैन, संजय जैन, समर शर्मा, सुरेंद्र रूगटा मौजूद रहे।
Published on:
13 Jul 2021 07:54 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
