जम्मू-कश्मीर में पहलगाम हमले के करीब 15 दिन बाद मंगलवार देर रात भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर में एयरस्ट्राइक (ऑपरेशन सिंदूर) कर आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। बुधवार सुबह से ही लोगों में भारतीय सेना की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही, लोगों ने जश्न मनाया और पटाखे फोड़े। सरहदी गांव गड़रारोड, अकली (बाड़मेर), खाजूवाला, बज्जू (बीकानेर), रावलामंडी, सूरतगढ़, हिंदूमलकोट (श्रीगंगानगर), करड़ा, मोहनगढ़, सोनू, नाचना (जैसलमेर), झालूवाला, नोख, फलोदी (जोधपुर) में ग्रामीणों ने इसे पाकिस्तान को माकूल जवाब बताया और सेना की इस कार्रवाई की प्रशंसा की।