31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकरंग उत्सव में बिखरेगी सतरंगी संस्कृति की अनूठी छठा

Lokrang utsav: राजधानी जयपुर के जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में 25वें लोकरंग उत्सव का आगाज आज शाम से होगा। 11 दिवसीय उत्सव में देशभर के कलाकार एक मंच पर आकर अपनी रंग-बिरंगी संस्कृति की छटा बिखेरेंगे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Devendra Sharma

•

Updated: 10 Oct 2022, 2:54 PM IST

लोकरंग उत्सव

लोकरंग उत्सव में बिखरेगी सतरंगी संस्कृति की अनूठी छठा

जयपुर. राजधानी जयपुर के जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में 25वें लोकरंग उत्सव का आगाज आज शाम से होगा। 11 दिवसीय उत्सव में देशभर के कलाकार एक मंच पर आकर अपनी रंग-बिरंगी संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। 11 दिन तक होने वाले इस सांस्कृतिक उत्सव में देशभर के विभिन्न प्रांतों और राजस्थान के करीब 3 हजार से ज्यादा लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। इस बार लोकरंग की रजत जयंती होने से आयोजन भी भव्य होगा। आजादी का अमृत महोत्सव, जवाहर कला केंद्र, कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित होने वाले लोकरंग उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका हैं। लोकरंग का उद्घाटन आज शाम 6.30 बजे कला व संस्कृति मंत्री डॉ. बीडी कल्ला करेंगे।

इन प्रदेशों के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
ग्यारह दिन तक चलने वाले उत्सव में रोजाना जेकेके के मुक्ताकाशी मंच और शिल्पग्राम में कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। रोजाना शाम 6.30 से 9 बजे तक होने वाले फेस्टिवल में राजस्थान के अलावा उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, तमिलनाड, आसाम, गोवा, बिहार, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, झारखंड, केरल, छत्तीसगढ़, नागालैण्ड, आन्ध्र प्रदेश, ओडिसा, मणिपुर और महाराष्ट्र की पारंपरिक लोक कलाओं का प्रदर्शन होगा। वहीं शिल्पग्राम में राजस्थान की सतरंगी संस्कृति की छटा भी देखने को मिलेगी।

सजेगा हस्तशिल्प मेला
जेकेके की अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. अनुराधा गोगिया ने बताया कि उत्सव के तहत शिल्पग्राम में राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का आयोजन भी होगा। मेले में राजस्थान सहित अन्य राज्यों के पुरस्कृत एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत शिल्पियों सहित डीसीएच के कार्ड धारकाें द्वारा निर्मित कलात्मक हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। दर्शकों के लिए यह प्रदर्शनी 10 से 20 अक्टूबर तक सुबह 11 बजे से रात 9.30 बजे तक खुली रहेगी।