
- लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, 10 राज्यों की 96 सीटों पर कुल 1 हज़ार 717 प्रत्याशी मैदान में, अनुच्छेद 370 हटने के बाद श्रीनगर में पहली बार मतदान, शाम 6 बजे तक वोटिंग
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रहेंगे बिहार और वाराणसी राज्यों के चुनावी दौरे पर, लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे वोट अपील
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का महाराष्ट्र दौरा आज, मुंबई के वसई में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर करेंगे प्रचार, खुद के लिए करेंगे वोट अपील
- दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने AAP पार्टी मुख्यालय में बुलाई पार्षदों की बैठक, लोकसभा चुनाव सहित अन्य विषयों पर करेंगे संवाद
- दिल्ली सरकार के शराब घोटाला मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई आज
- झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ज़मानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तारी को दी है चुनौती
- जयपुर बम धमाकों की 17वीं बरसी आज, विभिन्न कार्यक्रमों के ज़रिए दिवंगत लोगों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
- राजस्थान में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) में प्रवेश प्रक्रिया पूरी, आज निकाली जायेगी प्रवेश की लॉटरी, शिक्षा विभाग को मिले हैं करीब 3 लाख आवेदन
- राजस्थान में सुस्त पड़ा पश्चिमी विक्षोभ, उदयपुर, जोधपुर संभाग के कई इलाकों में आज से लेकर 3 दिन तक बारिश संभव, 16 मई से फिर हीटवेव का अलर्ट- पारे में बढ़ोतरी से बढ़ेगा गर्मी का जोर
- IPL क्रिकेट में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुक़ाबला गुजरात टाइटंस से, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर शाम साढ़े 7 बजे से मैच
- राजस्थान में 16 मई से फिर हीटवेव का शुरू होगा सिलसिला, कई ज़िलों के तापमान में होगी ज़बरदस्त बढ़ोतरी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 14 मई को उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से बतौर भाजपा उम्मीदवार दाखिल करेंगे नामांकन, भाजपा सहित समर्थित दलों के वरिष्ठ नेताओं की रहेगी मौजूदगी
- लोकसभा चुनाव के आज चौथे चरण की वोटिंग से ठीक पहले बिहार के मुंगेर में एक पीठासीन अधिकारी की मौत
- लोकसभा चुनाव के चौथे चरण से पहले BSF को बड़ी कामयाबी, भारत-बांग्लादेश सीमा पर लगभग 3 किलो सोना जब्त
- समाजवादी पार्टी ने मिर्जापुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद रमेश बिंद को दिया टिकट, भाजपा की अनुप्रिया पटेल के सामने लड़ेंगे चुनाव
- अब दिल्ली के बुराड़ी स्थित एक अस्पताल को मिला बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल, जांच में जुटी पुलिस
- प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को जारी किया समन, कल 14 मई को होना होगा पेश
- गुजरात में 4 लोगों के समंदर में डूबने का मामला प्रशासन ने देर रात्रि तक बचाव कार्य रखा जारी, अब तक दो शवों को निकाला जा चुका बाहर
- पश्चिम बंगाल की संदेशखाली पुलिस ने एक BJP कार्यकर्ता को किया अरेस्ट, पार्टी कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
- रूस में सर्गेई शोइगू बने देश के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख
- IPL क्रिकेट में कल खेले गए दो मुकाबले, पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 47 रनों से हराया, तो दूसरे मैच में चेन्नई ने राजस्थान को 5 विकेट से दी शिकस्त
Published on:
13 May 2024 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
