26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य के 152 पुलिसकर्मियों को मिलेगा अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक

गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से दिया जाता है सम्मान

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Jun 04, 2022

राज्य के 152 पुलिसकर्मियों को मिलेगा अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक

राज्य के 152 पुलिसकर्मियों को मिलेगा अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक

केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा साल 2020 में घोषित किए गए अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक की सूची में राजस्थान पुलिस के 152 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रेंज स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा पदक वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी जिला एवं यूनिट को 15 जून 2022 तक पुलिस मुख्यालय द्वारा पदक उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उसके बाद रेंज स्तर पर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किए जाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान दिया जाता हैं। डीजीपी एम.एल लाठर ने सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि सम्मान से उन्हें और अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलेगी।
पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) एस परिमाला ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा किए जाने पर पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। उन्हें अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किए जाने के लिए देश भर के चुनिंदा पुलिसकर्मियों की सूची जारी की गई थी। इन दोनों पदकों से सम्मानित होने वालों की सूची में राजस्थान पुलिस के 152 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। इनमें से 57 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं 95 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयन किया गया हैं। इन सभी पुलिसकर्मियों को रेंज स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
आईजी परिमाला ने बताया कि सूची के अनुसार अति उत्कृष्ट सेवा पदक में 2 इंस्पेक्टर, 6 सब इंस्पेक्टर, 2 प्लाटून कमांडर, 13 एएसआई, 23 हेड कांस्टेबल एवं 11 कांस्टेबल एवं उत्कृष्ट सेवा पदक में 9 इंस्पेक्टर, 1 कंपनी कमांडर, 5 सब इंस्पेक्टर, 1 प्लाटून कमांडर, 3 एएसआई, 22 हेड कांस्टेबल और 54 कांस्टेबल शामिल हैं।