6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

26 July : राजस्थान में भारी बारिश के अलर्ट से लेकर मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव तक, जानें आज की बड़ी और काम की खबरें

26 July Top and Latest News : राजस्थान में भारी बारिश के अलर्ट से लेकर मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव तक, जानें आज की बड़ी और काम की खबरें

4 min read
Google source verification
26 July Top and Latest News rajasthan weather rain alert parliament

सुविचार

जैसे सूर्य उदय होते ही अंधकार दूर हो जाता है, वैसे ही मन में ज्ञान का प्रकाश होते ही तमाम बाधाएं दूर होने लगती हैं... और ये मन में प्रकाश सिर्फ और सिर्फ हमारी सोच पर ही निर्भर करता है

आज क्या खास

- संसद में मणिपुर को चर्चा को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच चल गतिरोध का कोई समाधान न निकलता देख विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव लाएगा
- मणिपुर में जातीय हिंसा और महिला अत्याचार को लेकर प्रदेश कांग्रेस का आज सभी ज़िलों में भाजपा की 'डबल इंजन सरकार' की विफलता के खिलाफ निकालेंगे मार्च
- पीएम नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में 'अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र' (IECC) परिसर को राष्ट्र को करेंगे समर्पित
- वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे पर आज शाम 5 बजे तक रोक, इलाहाबाद हाईकोर्ट आज करेगा आगे के लिए फैसला
- जैसलमेर में हाल ही स्कूल बस हादसे के मद्दनेजर परिवहन विभाग राज्यभर में आज से शुरू करेगा बाल वाहिनियों की जांच का विशेष अभियान
- सीकर के खाटूश्यामजी स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर के दर्शन आज शाम 5 बजे बाद से फिर से खुलेंगे, विशेष सेवा पूजा और तिलक के कारण आज दर्शन किये गए थे बंद
- करगिल विजय दिवस आज, वर्ष 1999 में आज ही के दिन दुनिया के सबसे दुर्गम युद्ध क्षेत्रों में से एक द्रास में पाकिस्तान को खदेड़ कर भारत ने जीता था करगिल युद्ध
- करगिल विजय दिवस का मुख्य समारोह आज लद्दाख स्थित द्रास में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शहीद स्मारक में युद्ध में शहीद हुए जवानों को देंगे श्रद्धांजलि
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा दौरे पर, कटक स्थित उड़ीसा उच्च न्यायालय के 75वें वर्ष के समारोह में और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रहेंगे मध्य प्रदेश दौरे पर, राजधानी भोपाल में भाजपा की चुनावी रणनीति के सिलसिले में लेंगे बैठक
- लोकसभा में आज पेश हो सकता है दिल्ली सेवा बिल, कांग्रेस ने सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए जारी किया व्हिप
- तमिलनाडु में भी कांग्रेस पार्टी आज मणिपुर सरकार की विफलता के विरोध में राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में करेगी विरोध-प्रदर्शन
- राजस्थान के चूरू, झुंझुनू और हनुमानगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, घग्घर में बढ़ते पानी से टूटे तटबंध के चलते श्रीगंगानगर जिले में हालात बिगड़े
- स्पेन में खेले जा रहे स्पेनिश हॉकी फेडरेशन टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में आज भारत का सामना स्पेन से, भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू होगा मुकाबला

खबरें आपके काम की
- राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1996 में संशोधन, एक अप्रेल 2023 के बाद 28 की बजाय 25 साल की सेवा पूरी कर रिटायरमेंट लेने वाले कार्मिकों को अब मिलेगी पूरी पेंशन
- जयपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगा छात्रावास, अल्पसंख्यक वर्ग के लिए राजस्थान के नौ जिलों में बनेंगे छात्रावास
- रणथम्भौर अभयारण्य का प्रसिद्ध बाघिन ऐरोहैड यानी टी- 84 तीन शावकों के साथ नजर आई, अब अभयारण्य में बाघों का कुनबा बढ़ कर 78 हुआ, सीएम अशोक गहलोत ने जताई खुशी
- लापता बच्चों को खोजने में विफलता को लेकर पुलसि महानिदेशक और पांच जिला पुलिस अधीक्षक पेश हुए राजस्थान हाईकोर्ट में
- जयपुर के जनाना अस्पताल में एक गर्भवती महिला की प्रसव के बाद बिना पूछे कर दी नसबंदी, चिकित्सक और असफ्ताल अधीक्षक के खिलाफ परिवाद दर्ज
- चिकित्सा विभाग की टीम ने जयपुर के शास्त्रीनगर इलाके में शैम्पू, डिटर्जेंट पाउडर, सोडा और ईजी से मिलावटी पनीर बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
- चित्तौड़गढ़ जिले के भैंसरोडगढ़ पुलिस थाने में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, लगातार ड्यूटी से था तनाव में, थानेदार और हैड कांस्टेबल लाइन हाजिर
- पाली पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी एक दंपती ने अपनी पुत्री के प्रेम विवाह कर लेने से आहत हो ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी
- झुंझुनू जिले की उदयपुरवाटी नगर पालिका के अध्यक्ष रामनिवास चार बागवानों की नियम विरुद्ध नियुक्ति के मामले में निलंबित
- देश के महत्वाकांक्षी चंद्रयान मिशन- 3 का पांचवां और अंतिम मैनुवर भी सफलतापूर्वक पूरा, मिशन सही दिशा में
- आबादी के मामले में चीन फिर भारत से आगे, एक जुलाई 2023 को भारत की आबादी 139 करोड़ जबकि चीन की आबादी 143 करोड़ थी
- केंद्र सरकार का आठवां वेतन आयोग गठित करने का कोई विचार नहीं है, राज्यसभा में वित्त राज्यमंत्री का जवाब
- सिनेमाघरों में फिल्म के टिकट के साथ यदि आपने फूड-ड्रिंक का कॉम्बो खरीदा तो पड़ेगा महंगा, दोनों का अलग-अलग पेमेंट करने पर ही जीएसटी से मिलेगी रियायत
- गुजरात को एक और सौगात, राजकोट एयरपोर्ट पर एक किलोमीटर लंम्बा और 45 मीटर चौड़ा रन-वे बनकर तैयार, एक साथ 14 विमान हो सकेंगे पार्क
- अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला से मिलने घर वालों को बताए बिना पाकिस्तान गई अंजु राइफल ने पाकिस्तान में धर्म बदल कर निकाह किया, ईसाई अंजू अब मुस्लिम फातिमा
- भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत पर दो अंरराष्ट्रीय मैच का बैन लगा, खराब अंपायरिंग पर अंपायरों की आलोचना करना पड़ा भारी
- बारिश से धुला दूसरे टेस्ट मैच का आखिरी और पांचवां दिन, मैच ड्रॉ, टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज से 1-0 से जीती सीरीज


- राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विवि के अंर्तगत संचालित नर्सिंग कॉलेज के लए साठ नए पद सृजित करने को सीएम अशोक गहलोत की मंजूरी
- आरपीएस से आईपीएस में पदोन्नति के लिए दिल्ली यूपीएससी में बैठक तीन अगस्त को, आठ आरपीएस कतार में
- राजस्थान उच्च न्यायालय का आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अहम आदेश, रीट में 54.5 % से अधिक अंक वाले तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे
- परमाणु ऊर्जा विभाग के राजा रमन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी सेंटर इंदौर में ट्रेड अप्रेंटिस के 150 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 अगस्त दोपह 3 बजे तक
- राजस्थान में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 430 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त
- कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव के 81 और मैनेजमेंट ट्रेनी के 12 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त तक
- राष्ट्रीय पोषण संस्थान हैदराबाद में 116 विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त तक

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग