16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

REEL देखकर आजादी से जीने का आईडिया आया तो 3 नाबालिग बालक-बालिकाएं घर छोड़कर भागे दिल्ली, पुलिस ने किया दस्तयाब

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद तीनों नाबालिगों को दिल्ली से दस्तयाब कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
New Delhi

New Delhi

Jaipur News: जयपुर श्याम नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं और एक नाबालिग बालक को दिल्ली से दस्तयाब किया है। तीनों मोबाइल पर रील देखकर आज़ाद जीवन जीने की चाह में घर से बिना बताए निकल गए थे।

डीसीपी (साउथ) दिगंत आनंद ने बताया कि 6 मई को परिवादी गुड्डू सोनी, कमल दास और संगीता देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि 5 मई को श्याम नगर स्थित देवी नगर गली नंबर 8 से अंशु, आईसी देवी और उर्मिला अचानक गायब हो गए।

गुमशुदा नाबालिगों की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित किशोर शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला योगेश चौधरी, थानाप्रभारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद तीनों नाबालिगों को दिल्ली से दस्तयाब कर लिया।

यह भी पढ़ें : किरायेदार निकला लुटेरा: दोस्तों के साथ आकर मकान मालिक से लूट ले गया 60 लाख रुपए, A-श्रेणी की नाकाबंदी में भी फरार