
Jaipur Greater Nagar Nigam : विकास में कांट-छांट, जनता भूल जाए अपने क्षेत्र का विकास
हैरिटेज नगर निगम के सिविल लाइंस जोन में गैराज शाखा के साधन डीजल के अभाव में चल नहीं रहे हैं। दीपावाली पर अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन निगम अपने संसाधनों को सड़क पर ही नहीं उतार पा रहा है। इतना सब कुछ होने के बाद भी निगम के जिम्मेदार अधिकारी हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं।
दरअसल, जिस पेट्रोल पम्प से निगम के इन वाहनों में डीजल डलवाया जाता है, उसका पिछले दो माह से निगम ने भुगतान नहीं किया है। एक अनुमान के मुताबिक 30 लाख रुपए निगम पर पेट्रोल पम्प का बकाया है। भुगतान न होने से डीजल देना बंद कर दिया। कुछ दिन तक तो सिविल लाइंस जोन के वाहनों में डीजल दूसरे जोन से लाकर भी डाला गया। लेकिन किशनपोल जोन, हवामहल जोन और आदर्श नगर जोन में भी स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है।
जवाब दिया...डीजल नहीं है
वार्ड 94 से पार्षद घनश्याम चंदलानी ने बताया कि आश्रयहीन जानवरों को पकड़ने के लिए निगम में फोन किया तो कर्मचारी ने जवाब दिया कि गाड़ी में डीजल नहीं है। इस वजह से टीम नहीं आ सकती। उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला।
निगम सफाई कराने में फेल है। निगम के पास पैसा नहीं है। जनता परेशान हो रही है। सड़कों पर कचरा पसरा है। जोन कार्यालय पर भाजपा के पार्षद धरना देंगे। -सुभाष व्यास, पार्षद
डीजल मिलने में थोड़ी दिक्कत आ रही है, लेकिन हूपर व अन्य संसाधनों का संचालन हो रहा है। जल्द ही व्यवस्था को सुचारू कर दिया जाएगा। -दीपाली भागोतिया, उपायुक्त, गैराज शाखा
Published on:
12 Oct 2022 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
