आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी रात 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। शनिवार को दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र लग जाएगा। इस बीच सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर चन्द्रमा और पुष्य नक्षत्र की युति होगी। साथ ही पूरा दिन इंद्र योग रहेगा। इसके अलावा दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से रात 8 बजकर 10 मिनट तक यायीजयद योग रहेगा।
जयपुर. आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी रात 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। शनिवार को दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र लग जाएगा। इस बीच सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर चन्द्रमा और पुष्य नक्षत्र की युति होगी। साथ ही पूरा दिन इंद्र योग रहेगा। इसके अलावा दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से रात 8 बजकर 10 मिनट तक यायीजयद योग रहेगा।
आज व्यवसाय, थियेटर, डेयरी, कृषि, खाने.पीने की सामग्री, राजनीति, धर्मगुरु, मनोचिकित्सक, धर्म व दान संस्था से जुड़े स्वयंसेवक, अध्यापक, प्रशिक्षक, बच्चों की देखभाल, प्ले स्कूल, भवन निर्माण, शेयर बाज़ार, वित्त विभाग, जल प्रधान कार्य, सेवा से जुड़े काम, माल ढोने जैसे श्रम से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं। आज शनिदेव की उपासना करें और जरूरतमंदों को यथाशक्ति दान दें।
आज का पंचांग
मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी शनिवार विक्रम संवत 2077।
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 14 शक संवत 1942
सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 21 रबि उल्सानी 19 हिजरी 1442 ।
चंद्रमा दिन.रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
सूर्यदक्षिणायन दक्षिणगोल हेमंत ऋतः।
पंचमी तिथि रात्रि 08 बजकर 11 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ
पुष्य नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 28 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ।
ब्रह्म योग प्रातः 09 बजकर 33 मिनट तक उपरांत ऐंद्र योग का आरंभ
कौलव करण प्रातः 08 बजकर 08 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ।
दिशा शूल पूर्व दिशा
आज के शुभ मुहूर्तः
अमृत काल सुबह 07 बजकर 51 मिनट से 09 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 02 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 14 मिनट से 05 बजकर 38 मिनट तक।
निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्तः
गुलिक काल सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
यमगंड दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।