3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : सीएम भजनलाल से मिलीं कथावाचक जया किशोरी, जानें क्या-क्या हुई बातचीत?

यह शिष्टाचार भेंट केवल एक मुलाकात नहीं थी, बल्कि यह राजस्थान के सांस्कृतिक और सामाजिक उत्थान के संकल्प को दोहराने का क्षण था।

2 min read
Google source verification
Play video

जयपुर

राजस्थान की राजधानी में आध्यात्मिक और राजनीतिक जगत का एक सुंदर मेल देखने को मिला। विख्यात कथावाचक जया किशोरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस मुलाकात का केंद्र बिंदु 'युवा शक्ति और संस्कृति' रहा। मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए जया किशोरी ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली और राजस्थान के बदलते स्वरूप पर अपने विचार साझा किए।

यह शिष्टाचार भेंट केवल एक मुलाकात नहीं थी, बल्कि यह राजस्थान के सांस्कृतिक और सामाजिक उत्थान के संकल्प को दोहराने का क्षण था। जया किशोरी ने मुख्यमंत्री को उनके भावी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और राजस्थान की जनता की सेवा में उनके समर्पण को प्रेरणादायक बताया।

'राजनीति के साथ भक्ति और मूल्यों का श्रुत मेल'

मुलाकात के बाद जया किशोरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के व्यक्तित्व की गहराई पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अक्सर राजनेताओं से मिलते समय मन में यह धारणा होती है कि बातचीत केवल राजनीति तक सीमित रहेगी, लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल से मिलना एक अलग अनुभव था। उन्होंने कहा, 'जितनी प्रशंसा मैंने उनकी बाहर सुन रखी थी, उससे भी कहीं ज्यादा अच्छा अनुभव मुझे उनसे मिलकर हुआ। उनके व्यक्तित्व में राजनीति के साथ-साथ भक्ति, जीवन मूल्य और संस्कृति का एक साथ 'श्रुत मेल मिला' है।'

युवाओं को 'देशभक्ति और अध्यात्म' से जोड़ने पर मंथन

मुलाकात का एक बड़ा हिस्सा आज की पीढ़ी को लेकर केंद्रित रहा। मुख्यमंत्री और जया किशोरी के बीच इस बात पर विस्तृत चर्चा हुई कि कैसे आज के युवाओं को उनकी जड़ों से जोड़ा जाए।

जया किशोरी ने कहा, 'चर्चा में इस बात पर जोर दिया गया कि युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के साथ-साथ उन्हें देशभक्ति, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति से जोड़ना अनिवार्य है, ताकि वे एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बन सकें।'

जया किशोरी ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के पदचिन्हों पर चलकर वे भी देश को थोड़ा और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगी।

'बदलता जयपुर और निखरता राजस्थान'

जया किशोरी पिछले दो दिनों से जयपुर में हैं और उन्होंने शहर में हुए प्रशासनिक बदलावों को करीब से महसूस किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की प्रगति की सराहना करते हुए कई बिंदुओं को रेखांकित किया।

उन्होंने शहर की स्वच्छता और रोड रेगुलेशंस (यातायात अनुशासन) में आए सुधार की तारीफ की। विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजामों पर उन्होंने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जयपुर में आज 'कल्चर' और 'आधुनिकता' एक साथ जुड़े हुए दिख रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि समय और देश सकारात्मक दिशा में बदल रहा है।

'राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति' का उदाहरण

जया किशोरी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सादा जीवन और उच्च विचार उन्हें एक जन-नेता के रूप में स्थापित करते हैं। राजनीति में होने के बावजूद धर्म और संस्कृति के प्रति उनका समर्पण समाज के लिए एक बड़ा संदेश है। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक ऐसा व्यक्तित्व बताया जो प्रशासनिक दृष्टि के साथ-साथ आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी संतुलित सोच रखते हैं।

Story Loader