2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शास्त्री नगर मासूम से दुष्कर्म : पुलिस नहीं कर रही खुलासा, शहर में चर्चा कहीं तनाव और दबाव में कोई गलती तो नहीं हो गई

संदिग्ध आरोपी की गिरफ्तारी का पुलिस नहीं कर रही खुलासा

2 min read
Google source verification
jaipur

शास्त्री नगर मासूम से दुष्कर्म : पुलिस नहीं कर रही खुलासा, शहर में चर्चा कहीं तनाव और दबाव में कोई गलती तो नहीं हो गई

जयपुर। शहर के शास्त्री नगर में सात साल की बच्ची से रेप ( 7 year old minor girl rape ) के संदिग्ध आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का सस्पेंस अभी भी बरकरार है। संदिग्ध आरोपी की गिरफ्तारी के 24 घंटे होने वाले हैं अभी भी पुलिस अभी तक आरोपी का खुलासा नहीं कर रही है। वहीं इसके चलते शास्त्री नगर क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लग गए हैं। शहर में लोग तरह—तरह की चर्चा करने लगे हैं कि कहीं पुलिस से क्षेत्र के तनाव और राजनीतिक दबाव के चलते जल्दबाजी में कोई गलती तो नहीं हो गई।

वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने एक बालिका से बलात्कार करना कबूल भी लिया है। हालांकि तीनों बालिकाओं से एक ही तरह घटना को अंजाम देने के चलते संभावना जताई गई है कि अन्य दोनों वारदात भी इसी आरोपी ने की है। उधर, सूत्रों के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी शास्त्री नगर क्षेत्र का ही रहने वाला है। अभी तक की पूछताछ में पुलिस को आरोपी से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। जिसकी पुलिस पूरी तस्दीक कर रही है। तस्दीक करने के बाद ही पुलिस कमिश्नर आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा करेंगे।

टाली पुलिस ने कांफ्रेंस

आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर ( Police commissioner ) आनंद श्रीवास्तव ( Anand Srivastava ) की बुधवार रात 9 बजे प्रेसवार्ता रख मामले के खुलासे की तैयारी कर ली थी। लेकिन एनवक्त पर कुछ अन्य बिंदुओं की तस्दीक के चलते प्रेसवार्ता को टाल दिया गया। गुरुवार दोपहर तक भी पुलिस प्रेस कांफ्रेंस नहीं कर पाई है। जिसके चलते शहर में तरह—तरह की चर्चाएं शुरू हो गई।


बढ़ रहा था राजनीतिक दबाव
गौरतलब है कि वारदात के बाद जयपुर के शास्त्री नगर में लोगों का गुस्सा चरम पर था। जिसके चलते लोगों ने लगातार तीन दिन उग्र प्रदर्शन भी किया। जिसके चलते पुलिस प्रशासन पर काफी दबाव था। वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों दलों का राजनीतिक दबाव भी पुलिस पर पड़ रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Story Loader