
जयपुर। सात साल की मासूम बच्ची से बलात्कार के आरोपी के बारे में आस—पास के लोग भी नहीं जानते थे। उसको चालीस पुलिसकर्मियों की टीम ने 24 घंटे से कम समय में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी नरेंद्र कुमार लस्करी राजपूत दीगोह कोटा का रहने वाला है जो मजदूरी के लिए चार दिन पहले ही आया था और कृष्णा कुंज विश्वकर्मा में किराए पर रह रहा था।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम रामसिंह शेखावत ने बताया कि 7 फरवरी की शाम को पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसकी सात साल की बेटी को टॉफी का लालच देकर आरोपी अपने कमरे में ले गया। उसके साथ बलात्कार किया। रोती—बिलखती बच्ची अपने घर पहुंची और उसने अपनी पीड़ा मां—बाप को दी।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मकान मालिक के पास भी उसके आईडी या फोटोग्राफ नहीं है। आरोपी अपने पास मोबाइल भी नहीं रखता था। इसके चलते पुलिस को उसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आरोपी की तलाश में एसीपी चौमूं के निर्देशन में विश्वकर्मा थाने की चालीस
पुलिसकर्मियों की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।
जांच में आया कि आरोपी नरेंद्र कुमार पहले वीकेआई में चौकटी पर मजदूरी करता था। जहां पर मजदूरों से पूछताछ करते हुए उसका मूल निवास कोटा का होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने कोटा पुलिस से संपर्क साधा और दोस्तों के बारे में जानकारी जुटाते हुए आरोपी के छुपने के स्थान पहुंची। पुलिस ने आरोपी को भड़ारना इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
08 Feb 2022 09:57 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
