जयपुर

Ashok Gehlot 8 Big Announcement : ये हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की 8 बड़ी घोषणाएं, जानिए किस योजना का मिलेगा आपको लाभ

Ashok Gehlot 8 Big Announcement : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नें शुक्रवार को केवल 19 जिले या फिर 3 संभाग बनाने की घोषणा ही नहीं की बल्कि कई वर्ग के लिए अलग-अलग और बेहद महत्वपूर्ण 8 घोषणाएं की। आइए आपको देते हैं एक एक जानकारी....

3 min read
Mar 18, 2023

Ashok Gehlot 8 Big Announcement : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नें शुक्रवार को केवल 19 जिले या फिर 3 संभाग बनाने की घोषणा ही नहीं की बल्कि कई वर्ग के लिए अलग-अलग और बेहद महत्वपूर्ण 8 घोषणाएं की। इसमें किस योजना का लाभ किसको मिलेगा ये आपको राजस्थान पत्रिका बताएगा। ये योजनाएं मुख्यमंत्री के जिले घोषणा में दब गई या यूं कहें कि किसी की नजर इस पर नहीं गई। आइए आपको देते हैं एक एक जानकारी....

1 महिलाओं को स्मार्टफोन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की है कि रक्षाबंधन से राजस्थान की चिरंजीवी परिवार की महिलाओं को स्मार्ट फोन मिलना शुरू हो जाएगा। इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 30 अगस्त है। गहलोत सरकार पहली खेप में महिलाओं को 40 लाख फोनों का वितरण करेगी।

2 सेवानिवृत के साथ मिलेगा लाभ
राज्य के निगम और सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन ही पेंशन लाभ दे दिया जाएगा। इस समय कई विभागों और निगमों में कर्मचारियों का करोड़ों रुपया बकाया है। इसकी वजह से कर्मचारियों को दिक्कत होती है।

3 मदरसे में होगी छह हजार अध्यापकों की भर्ती
राजस्थान सरकार मदरसा पैराटीचर्स के 6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करेगी। इसके साथ ही सभी मदरसों के छात्रों को दो यूनिफॉर्म भी दी जाएगी

4 महिलाओं को सुविधा केंद्र
छोटे शहरों और ग्रामीण महिलाओं का जीवन स्तर सही करने और और उन्हें बराबरी का मौका देने के लिए पूरे प्रदेश में महिलाओं के लिए सार्वजनिक सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे। जिससे उन्हें समय समय पर जरूरी जानकारी मिल सके।

5 बुजुर्गों को सौगात
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुजुर्गोंं का भी ख्याल रखा है। उन्होंने प्रदेश के 75 साल से ज्यादा उम्र वाले पेंशनर्स की पेंशन को 10 फीसदी हर साल बढ़ाने की घोषणा की है।

6 उज्जैन की तरह विकसित होगा कारिडोर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धार्मिक क्षेत्र में विकास पर बल दिया है। उन्होंने 100 करोड़ रुपए से जयपुर के आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर का कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है। जिससे आम लोगों को सुविधा मिले।

7 अब एक महीने का मिलेगा एडवांस वेतन
यूं तो राजस्थान सरकार की निगमों में महीनों से वेतन भले ही नहीं बंट रहा है लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य कर्मचारियों को आवश्यकता होने पर एक महीने का वेतन एडवांस देने की बात कही है।

8 पुष्कर विकास प्राधिकरण का गठन
राजस्थान सरकार पुष्कर तीर्थ के विकास के लिए पुष्कर विकास प्राधिकरण का गठन करेगी। इस गठन से पूरे क्षेत्र का विकास होगा। गौरतलब है कि पुष्कर को ब्रम्हा जी के मंदिर के लिए जाना जाता है जो पूरे हिंदुस्तान में एक ही है।

Published on:
18 Mar 2023 08:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर